IAS Transfer 2024: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले, मिली नई जिम्मेदारी, आदेश जारी, देखें लिस्ट 

दिल्ली में 7 आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। आदेश जारी हो चुका है । आइए जानें किसे कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई है?
IAS Transfer 2024

IAS Transfer 2024: दिल्ली में एक साथ 7 आईएएस अधिकारियों का स्थानंतरण किया गया है। लेफ्टिनेंट गवर्नर ने तत्काल प्रभाव से तबादले का आदेश भी जारी कर दिया है। पोस्टिंग का इंतजार कर रहे 6 आईएएस अफसर को नवीन पदस्थापना मिली है। आईएएस कृष्ण मोहन उप्पू, सचिव (NDMC) को आबकारी आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया है।

ए. अनबरसु (आईएएस एजीएमयूटी 1996) प्रधान सचिव (पीडबल्यूडी) का तबादला किया है। वर्तमान में वह प्रधान आयुक्त (व्यापार) और सीईओ (DJB) का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं। उन्हें पीआर. सचिव (पीडबल्यूडी) पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही सीईओ (डीजेबी) पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे बैच 2002 के आईएएस अफसर निखिल कुमार को भूमि एवं भवन सचिव पद पर तैनात किया गया है। सुश्री चंचल यादव (एजीएमयूटी: 2008) को गृह विभाग का सचिव बनाया गया है।

बैच 2010 की आईएएस अधिकारी आरती शर्मा को DDA पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं जितेंद्र यादव को एमसीडी का अतिरिक्त आयुक्त (Additional Commissioner) बनाया गया है। रवि झा, बैच 2011 आईएएस अफसर को उप आयुक्त (Deputy Commissioner), नई दिल्ली पद पर तैनात किया गया है। वहीं DANICS 2008 आईएएस ऑफिसर मराठे ओंकार को MCD पद पर नियुक्त किया गया है। आईएएस तबादले के आदेश की कॉपी नीचे दी गई है-

ias transfer
ias transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews