IAS Transfer 2024: ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, राज्य में 18 आईएएस अफसर इधर से उधर, तबादले का आदेश जारी, देखें पूरी लिस्ट 

राज्य में एक साथ 18 आईएएस अधिकारियों का स्थानंतरण किया गज्ञा है। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई है?
ias transfer

IAS Transfer 2024: गुजरात में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। एक साथ 18 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। बुधवार को देर रात इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। के.के निराला, महिला एवं बाल विकास आयुक्त और महिला एवं बाल विभाग विभाग, सचिवालय गांधीनगर को वित्त विभाग सचिवालय, गांधीनगर के सचिव पद पर स्थानंतरित किया गया है।

श्रीमती सुनैना तोमर को सामाजिक, न्याय और अधिकारिता विभाग, सचिवालय, गांधीनगर के अतिरिक्त मुख्य सचिव पद से हटाकर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। पंकज जोशी को मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव, सचिवालय गांधीनगर को अतिरिक्त मुख्य सचिव, बंदरगाह और परिवहन विभाग पद पर तैनात किया गया है।

मनोज कुमार दास को अतिरिक्त मुख्य सचिव, बंदरगाह और परिवहन विभाग पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। उन्हें राजस्व विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है। साथ ही गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

डॉ जयंती एस रवि को राज्य कैडर में वापस भेजे जाने पर राजस्व विभाग अतिरिक्त मुख्य सचिव पद पर तैनात किया गया है। उनके द्वारा कार्यभार ग्रहण करने तक स्वरूप पी को राजस्व विभाग सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

अंजू शर्मा को कृषि, किसान कल्याण और सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अमेन्द्र कुमार राकेश रिटायर हो गए हैं। एम.जी हैदर को  अतिरिक्त मुख्य सचिव, उद्योग और खान विभाग पद से हटाकर ममता वर्मा के स्थान पर ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल्स विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पद पर तैनात किया गया है।

ias transfer
ias transfer
ias transfer
ias transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews