IAS Transfer: नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 22 आईएएस अफसरों के तबादले, कई जिलों के कलेक्टर भी बदले, आदेश जारी

पीयूष समरिया को कार्यकारी निदेशक राजस्थान शहरी पेयजल, राजेंद्र कुमार वर्मा को प्रबंध निदेशक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम और बालमुकुंद असावा को जिला राजसमंद का जिला कलेक्टर बनाया गया है।
IAS Transfer 2024

Rajasthan IAS Transfer: राजस्थान में ब्यूरोक्रेसी में बदलाव का दौर जारी है।राज्य की भजनलाल सरकार ने एक बार फिर 22 आईएएस अफसरों के तबादले किए है।इससे पहले 5 सितंबर को 108 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए थे। अब 16 दिन बाद आईएएस अफसरों की एक और ट्रांसफर लिस्ट जारी की है।

22 आईएएस अफसरों के तबादलों में दो अफसरों को संभागीय आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है जबकि 6 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। कार्मिक विभाग की ओर सूची जारी कर दी गई है।

राजस्थान आईएएस तबादला लिस्ट

  • पाली की संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह को अब जोधपुर का संभागीय आयुक्त।
  • प्रतिभा सिंह को पाली संभागीय आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी ।
  • उत्सव कौशल डीग के नए कलेक्टर ।
  • राजेंद्र विजय को कोटा सभागीय आयुक्त
  • अम्बरीश कुमार को चिकित्सा शिक्षा विभाग का सचिव 
  • शुभम चौधरी को सवाई माधोपुर का नया कलेक्टर ।
  • अरुण कुमार हसीजा को जयपुर हेरिटेज नगर निगम का आयुक्त।
  • भवानी सिंह देथा को लगाया प्रमुख सचिव आयुर्वेद।
  • उर्मिला राजोरिया को सचिव प्रशासनिक सुधार।
  • हरिमोहन मीणा को लगाया प्रबंध निदेशक, राजस्थान वित्त निगम।
  • ओमप्रकाश कसेरा को प्रबंध निदेशक, राजस्थान ऊर्जा विकास, IT सर्विसेज
  • पुखराज सैन को जिला कलेक्टर डीडवाना-कुचामन
  • भंवरलाल को प्रबंध निदेशक, जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड।
  • पीयूष समरिया को कार्यकारी निदेशक, राजस्थान शहरी पेयजल।
  • राजेंद्र कुमार वर्मा को प्रबंध निदेशक, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम।
  • बालमुकुंद असावा को जिला राजसमंद का जिला कलेक्टर बनाया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews