IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, राज्य में हुए 7 आईएएस अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, देखें लिस्ट 

राज्य में 7 आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। एक जिले के कलेक्टर बदले गए हैं। आइए जानें किसे कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई है?
ias transfer

IAS Transfer 2024: छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। राज्य सरकार ने एक साथ 7 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। उन्हें नए पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में 14 नवंबर, गुरुवार को समान प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिला के कलेक्टर बदले गए हैं। इसके अलावा कई विभागों में अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है। डॉ. प्रियंका शुल्का को संचालक स्वास्थ्य सेवाएं विशेष के पद पर पदस्थ किया गया है। विशेष सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

बलरामपुर-रामानुजगंज का कलेक्टर किसे बनाया गया? (Chhattisgarh IAS Transfer)

रिमिजीयुस एक्वा, कलेक्टर जिला बलरामपुर-रामानुजगंज को अस्थायी रूप से संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं के पद पर पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के विशेष सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। राजेंद्र कुमार कटारा को बलरामपुर-रामानुजगंज के कलेक्टर पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह संचालक, राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद  पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

इन आईएएस अधिकारियों का भी हुआ तबादला (IAS Transfer Posting List)

  • ऋतुराज रघुवंशी, आयुक्त सह संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं को संचालक, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण के पद पर तैनात किया गया है।
  • जगदीश सोनक, संयुक्त सचिव, मंत्रालय को स्थानांतरित करते हुए मिशन संचालक, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • संजीव कुमार झा, संचाल,  समग्र शिक्षा को प्रबंध संचाल,  पाठ्य पुस्तक निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • दिव्या उमेश मिश्रा को संचालक, लोक शिक्षण को संचालक, राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद तथा मिशन संचालक, राज्य साक्षरता मिशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

ias transfer
ias transfer
ias transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews