IAS Transfer: नौकरशाही में फेरबदल, 3 आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले, आदेश जारी, यहाँ देखें लिस्ट 

तीन आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
IAS Transfer 2024

IAS Transfer 2024: केन्द्रीय शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।  एक जेकेएएस और 3 आईएएस अधिकारियों का स्थानंतरण सरकार ने किया है। तबादले और नियुक्ति को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग (General Administration Department) ने 1 दिसंबर को आदेश जारी किया है।

आधिकारिक आदेश के मुताबिक सामान्य प्रशासन विभाग में पोस्टिंग के आदेश का इंतजार कर रहे तीन आईएएस अफसरों को नए पद पर नियुक्त किया गया है। एक अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। जम्मू टूरिज़्म के निदेशक और रियासी डेप्यूटी कमिश्नर भी बदले गए हैं। आईएएस ऑफिसर रूपेश कुमार को समाज कल्याण, जम्मू के डायरेक्ट पद पर नियुक्त किया गया है।

इन्हें मिला अतिरिक्त प्रभार (IAS Officer Additional Charge) 

पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे आईएएस अफसर शहजाद आलम को रोजगार, जेएंडके के निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है। उन्होनें निसार अहमद वानी का स्थान ग्रहण किया है। इसके अलावा उन्हें मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मिशन युवा और मिशन डायरेक्टर, मिशन युवा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

इन्हें बनाया गया रियासी का उपायुक्त (Jammu & Kashmir IAS Transfer) 

निधि मलिक को रियासी उपायुक्त (Deputy Commissioner) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस पद तैनात जेकेएएस विशेष पॉल महाजन को टूरिज़्म, जम्मू के निदेशक पद पर तैनात किया गया है।

ias transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews