IAS Transfer 2024: ब्यूरोक्रेसी में हुआ फेरबदल, राज्य में 4 आईएएस अधिकारी इधर से उधर, तबादले का आदेश जारी, देखें खबर 

राज्य में 4 आईएएस अधिकारियों का स्थानंतरण किया गया है। एक जिले के कलेक्टर बदले गए हैं। शासन ने आदेश जारी कर दिया है।
IAS Transfer 2024

IAS Transfer 2024: रविवार के दिन नीतीश कुमार की सरकार ने ब्यूरोक्रेसी में अदला-बदली की है। बिहार में 4 आईएएस अधिकारियों का स्थानंतरण किया गया है। कई अफसरों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादले को लेकर आदेश भी जारी किया है। बैच 2024 के आईएएस अधिकारी संदीप पौण्डरीक, अपर मुख्य सचिव, उद्योग विभाग को सरकार ने रिलीव कर दिया है। केंद्र सरकार ने उन्हें सचिव के रूप में इनपैनल किया है। केन्द्रीय लौह अयस्क मंत्रालय में सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

गया में मगध प्रमण्डल आयुक्त मयंक वरवडे को भी स्थानंतरित किया गया है। उन्हें पटना प्रमण्डल आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वह अपर महानिदेशक बिपार्ड का अतिरिक्त प्रभार भी संभालन रहे थे। अगले आदेश तक मगध प्रमण्डल का आयुक्त बैच 2011 के आईएएस ऑफिसर त्यागराजन को बनाया गया है। साथ ही अपर महानिदेशक बिपार्ड का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वर्तमान में वह गया के जिला अधिकारी पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

बैच 2003 की आईएएस अधिकारी बंदना प्रेयसी को उद्योग विभाग का सचिव बनाया गया है। प्रबंध निदेशक, आधारभूत संरचना विकास प्राधिकार-आइडा, पटना का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वर्तमान में वह पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में सचिव पद पर कार्यरत थी। साथ ही प्रबंध निदेसगक, बिहार राज्य महिला एवं बाल विकास निगम और सामान्य प्रशासन विभाग जांच आयुक्त पद का अतिरिक्त प्रभार संभार रही थी।

ऊर्जा विभाग के नए सचिव पंकज कुमार पाल होंगे। साथ ही अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पॉवर कंपनी लिमिटेड पद की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। वर्तमान में वह ग्रामीण विकास विभाग के सचिव पद पर कार्यरत हैं।

मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव पद पर कुमार रवि को तैनात किया गया है। भवन निर्माण विभाग के सचिव पद और बिहार राज्य भवन निर्माण विभाग प्रबंध निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में वह भवन निर्माण विभाग सचिव पद पर कार्यरत हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews