IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल, राज्य में हुए 4 आईएएस अधिकारियों के तबादले, जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी 

राज्य में 4 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। सरकार ने नई पोस्टिंग का आदेश का भी जारी कर दिया है।
ias transfer

IAS Transfer 2024: छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साई की सरकार ने नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया है। चार आईएएस अधिकारियों का स्थानंतरण हुआ है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश भी जारी किया है। इस लिस्ट में आईएएस ऑफिसर जनक प्रसाद, नीलम नामदेव एक्का, महादेव कावरे, राजेन्द्र कुमार कटारा और प्रसन्ना आर का नाम शामिल हैं।

राज्य सरकार ने 2 घंटे के भीतर स्थानंतरण के आदेश में बदलाव भी किया। संशोधित आदेश के तहत दो आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। लिस्ट में शामिल दो अफसर को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आइए जानें किसे कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई है-

जनक प्रसाद को बनाया गया उच्च शिक्षा आयुक्त (Chhattisgarh IAS Transfer List)

आईएएस ऑफिसर जनक प्रसाद के लिए 2 घंटे के भीतर दो बार स्थानंतरण का आदेश जारी किया। पहले आदेश के तहत उन्हें बिलासपुर आयुक्त पद नियुक्त किया गया। लेकिन संशोधित आदेश के तहत उन्हें उच्च शिक्षा आयुक्त पद पर तैनात किया गया है। बता दें कि वर्तमान में वह उच्च शिक्षा आयुक्त पद के साथ-साथ राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान मिशन संचालक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

इन आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी (IAS Officers Posting)

  • उच्च शिक्षा विभाग सचिव पद पर कार्यरत आईएएस अफसर प्रसन्ना आर, जो छत्तीसगढ़ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही हैं। उन्हें उच्च शिक्षा पद आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। हालांकि जनक प्रसाद को नया उच्च शिक्षा आयुक्त बना दिया गया है।
  • नीलम नामदेव एक्का को मंत्रालय के सचिव पद पर तैनात किया गया है। वर्तमान में वह बिलासपुर आयुक्त पद पर कार्यरत हैं।
  • रायपुर आयुक्त महादेव कावरे को बिलासपुर आयुक्त बनाया गया है।
  • राजेन्द्र कटारा को राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान मिशन संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में वह राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद के संचालक पद पर कार्यरत हैं। साथ हि राज्य साक्षरता मिशन के मिशन संचालक पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं।

Chhattisgarh IAS Transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews