
IAS Transfer 2024: दिल्ली में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का स्थानंतरण हुआ है। पाँच अफसरों को नई जिम्मेदारों सौंपी गई है। सरकार ने तबादले और पोस्टिंग से संबंधित आदेश भी जारी कर दिया है।
आदेश के तहत पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे 3 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है। उच्च शिक्षा विभाग के सचिव बदले गए हैं। कई विभागों के प्रमुख सचिव, निदेशक और सचिव के प्रभार में फेरबदल हुआ है। अफसरों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालने का निदेश दिया गया है।
पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहें इन अधिकारियों को मिला पदभार (Delhi IAS Transfer)
- बैच 1992 के आईएएस अधिकारी बीपुल पाठक को अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग) पद पर नियुक्त किया गया है। अध्यक्ष, दिल्ली राज्य औद्योगिकी अवसंरचना एवं विकास निगम और दिल्ली खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
- आईएएस संजीव कुमार को अतिरिक्त मुख्य सचिव सह-आयुक्त खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति पद पर नियुक्त किया गया है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के अध्यक्ष और दिल्ली राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के सीएमडी पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
- नंदनी पालीवाल को सचिव, उच्च शिक्षा एवं प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा पद पर पदस्थ किया गया गया है। दिल्ली सहकारी वित्त निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
इन आईएएस अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी (IAS Transfer Posting News)
अभिषेक कुमार, दिल्ली उपभोक्ता सहकारी थोक भंडार के महाप्रबंधक पद पर नियुक्त किया गया है। दिल्ली राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के महाप्रबंधक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। ए अनबरसु, प्रमुख सचिव (गृह) और प्रमुख सचिव (पीडबल्यूडी) को प्रमुख सचिव (सूचना एवं प्रचार) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

