IAS Transfer: नौकरशाही में फेरबदल, राज्य में हुए 7 आईएएस अफसरों के तबादले, आदेश जारी, जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी 

राज्य में 7 आईएएस अधिकारियों का स्थानंतरण हुआ है। आदेश भी जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
IAS Transfer 2024

IAS Transfer 2024: कर्नाटक ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 7 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। सरकार ने स्थानंतरण से संबंधित आदेश भी जारी कर दिया है। खाद्य विभाग के अपर मुख्य सचिव कपिल मोहन को राजस्व विभाग में अपर मुख्य सचिव बनाया गया है।

राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव एस.आर उमाशंकर को सहकारिता विभाग का प्रमुख सचिव पद पर तैनात किया गया है। शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. एस सेल्वाकुमार को लोक निर्माण विभाग का प्रमुख बनाया गया है। साथ ही कौशल विकास विभाग का प्रमुख सचिव का प्रभार भी सौंपा गया है।

डीपीएआर (ई गवर्नेंस) सचिव वी. पोन्नुराज को अतिरिक्त रूप से प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के सचिव पद पर तैनात किया गया है। हसन जिला कलेक्टर आर गिरीश को केआईएडीबी के सीईओ और कार्यकारी सदस्य के पद पर नियुक्त किया गया है।

डॉ एन शिवशंकर, कर्नाटक औद्योगिक क्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य परिचालन अधिकारी और कार्यकारी सदस्य को शहर प्रशासन के निदेशक के पद पर तैनात किया गया है। आईएएस अधिकारी अर्चना को हसन जिला कलेक्टर पद पर नियुक्त किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews