IAS Transfer 2024: राज्य में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 6 आईएएस अधिकारी इधर से उधर, मिला अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी

राज्य में 6 आईएएस अधिकारी को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश भी जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई है?
ias transfer

IAS Transfer 2024: बिहार में एक बार फिर आईएएस अधिकारियों का स्थानंतरण किया गया है। 6 आईएएस ऑफिसर को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 24 जून मंगलवार को इस संबंध में आदेश भी जारी किया है। राजधानी पटना को नए डीएम मिले हैं। सीएम नीतीश कुमार के करीबी बैच 2010 के आईएएस अधिकारी चंद्रशेखर सिंह को पटना जिला पदाधिकारी पद पर तैनात किया गया है। वह जनवरी 2021 में भी पटना के जिलाधिकारी रह चुके हैं। वर्तमान में विशेष सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय, बिहार पटना पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा उन्हें बंदोबस्त पदाधिकारी पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

शीर्षत कपिल अशोक इस पद पर तैनात

पटना में अब तक डीएम पद पर कार्यरत शीर्षत कपिल अशोक को अगले आदेश तक बिहार राज्य विकास निगम पटना का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। साथ ही पथ निर्माण विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे दो अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापसी से बाद प्रतीक्षा में बैठे आईएएस ऑफिसर हिमांशु शर्मा को कार्यपालक पदाधिकारी, बिहार ग्रामीण जीवकोपार्जन प्रोत्साहन सोसाइटी-सह-राज्य मिशन निदेशक बनाया गया है। निलेश रामचन्द्र देवरे को नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रब्यूशन कंपनी लिमिटेड पटना के प्रबंध निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है। उन्हें बिहार अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (ब्रेडा) के प्रबंध निदेशक और बिहार राज्य संचरण कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

इन्हें भी मिली नवीन पदस्थापना

आईएएस अधिकारी आदित्य प्रकाश, नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रब्यूशन कंपनी लिमिटेड पटना के प्रबंध निदेशक को स्वास्थ्य विभाग सचिव पद पर तैनात किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य के संवर्ग स्थानंतरण के बाद बिहार राज्य में योगदाब देकर पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे आईएएस अधिकारी लक्ष्मण तिवारी को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना के विशेष कार्य पदाधिकारी पर पर नियुक्त किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews