IAS Transfer: राज्य सरकार ने एक साथ किया 13 आईएएस अधिकारियों का तबादला, सौंपी नई जिम्मेदारी 

10 से अधिक आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। स्थानंतरित कर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। पर्यटन के साथ-साथ एससी निदेशक भी बदले गए हैं। आइए जानें किसे कहाँ पदस्थ किया गया है?
IAS Transfer 2025

ओडिशा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल (IAS Transfer) किया गया है। कई विभागों के सचिव और निदेशक बदले गए हैं। मुख्यमंत्री चरण माझी की सरकार ने एक साथ 13 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया गया है। कई अफसरों को एडिशनल चार्ज भी मिला है। सामान्य प्रशासन और सार्वजनिक शिकायत विभाग ने ट्रांसफर और पोस्टिंग से संबंधित आदेश जारी कर दिया है।

बैच 2014 आईएएस अधिकारी प्रणति छोत्रे को स्थानांतरित कर गृह विभाग में अतिरिक्त सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। पहले वह बयोनिका प्रबंध निदेशक पर कार्यरत थी। साथ ही हस्तशिल्प निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रही थी। अब निवेदिता प्रुस्ती को बयोनिका प्रबंध निदेशक बनाया गया है। हस्तशिल्प निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में भी बने रहने की अनुमति दी गई है। इससे पहले वह गृह विभाग में अतिरिक्त सचिव पद की जिम्मेदारी संभाल रही थी।

एक OAS अफसर का भी तबादला हुआ

ओएएस अधिकारी कान्हू चरण धीर को निदेशक लघु खनिज के पद पर तैनात किया गया है। इससे पहले वह माननीय मुख्यमंत्री के निजी सचिव, महिला एवं बाल विकास मिशन शक्ति और पर्यटन पद पर कार्यरत थे। वह आईएएस अधिकारी समर्थ वर्मा के राज्य से कार्य मुक्त होने के बाद 13 अक्टूबर 2025 से कार्यभार ग्रहण करेंगे।

इन आईएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी 

मधुस्मिता समाल, अतिरिक्त सचिव, योजना एवं अभिसरण विभाग को अतिरिक्त सचिव पंचायती राज एवं पेयजल विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। राज्य ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक के अतिरिक्त प्रभार पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। संजय कुमार बिस्वाल प्रबंधक (प्रशासन) राजधानी क्षेत्र शहरी विकास को वाणिज्य और परिवहन विभाग के अतिरिक्त सचिव पद पर भेजा गया है।

गिरीश एसएन, आयुक्त-सह-सचिव, पंचायती राज और पेयजल विभाग को आयुक्त सह- सचिव, मिशन शक्ति विभाग का एडिशनल चार्ज सौंपा गया है। डॉ नूनसावथ थिरुमाला नाइक, उपाध्यक्ष भुवनेश्वर विकास प्राधिकरण को स्कूल और मांस शिक्षा विभाग आयुक्त सह  सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। मानसी निंभल को ओडिशा लिफ्ट सिंचाई निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। साथ ही जल संसाधन विभाग में अपर सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

सुभाश्री नंदा को योजना और अभिसरण विभाग के अतिरिक्त सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चंचल राणा को भुवनेश्वर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और भुवनेश्वर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार मिला है। प्रेमजीत नायक, अतिरिक्त सचिव, एससी एंड एसटी विकास, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग को निदेशक अनुसूचित जनजाति के पद पर भेजा गया है। दीपांकर महापात्रा को पर्यटन निदेशक पद की जिम्मेदारी मिली है। साथ ही उन्हें ओडिशा पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक पद का एडिशनल चार्ज भी सौंपा गया है। सुरेंद्र मीणा को अतिरिक्त सचिव, एससी एंड एससी विकास, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के पद पदस्थ किया गया है।


Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews