IAS Transfer: राज्य में एक साथ हुआ 24 आईएएस अधिकारियों का तबादला, किसे कहाँ भेजा गया? देखें लिस्ट 

राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। 20 से अधिक आईएएस अफसरों का तबादला हुआ है। कई को एडिशनल चार्ज से मुक्त किया गया है। फेज-2 ट्रेनिंग खत्म होने के बाद कई अधिकारियों को नई नियुक्ति भी मिली है। आइए जानें क्या जिम्मेदारी सौंपी गई है?
IAS Transfer 2025

केरल की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। एक साथ 25 आईएएस अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer 2025) हुआ है। ट्रांसफर और नियुक्ति का आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दिया है। किसी को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है तो किसी ट्रेडिशनल चार्ज सौंपा गया है। इसके अलावा बैच 2023 के 7 अधिकारियों को फेस-2 ट्रेनिंग से लौटने पर सब कलेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है।

अब्दुल नसर बी, विशेष सचिव मत्स्य विभाग को विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कार्य अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त कर दिया गया है। पुनीत कुमार, रेजिडेंट कमिश्नर केरल हाउस नई दिल्ली को लोकल सेल्फ गवर्नमेंट डिपार्मेंट के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। डॉक्टर के.वासुकी, सचिव श्रम एवं और कौशल विभाग को सचिव सामान्य शिक्षा विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। शानवास एस., निदेशक सामान्य शिक्षा को श्रम एवं कौशल विकास विभाग के विशेष सचिव पद पर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उन्हें पंचायत निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है।

इन जिलों के कलेक्टर बदले 

आदेश के तहत एर्नाकुलम, इडुक्की, कोट्टायम और पलक्कड़ में नए जिला कलेक्टर की नियुक्ति की गई है। एर्नाकुलम कलेक्टर पद पर कार्यरत उमेश एनएसके को स्थानांतरित करके जनरल एजुकेशन का डायरेक्टर बनाया गया है। इस पद पर प्रियंका.जी को नियुक्त किया गया है, जो पहले पलक्कड़ कलेक्टर पद पर कार्यरत थी। पलक्कड़ जिला कलेक्टर माधवीकुट्टी को बनाया गया है। इडुक्की कलेक्टर पद पर डॉ दिनेशन चेरुवत को नियुक्त किया गया है, जो पहले पंचायत निदेशक पद पर कार्यरत थे। चेतन कुमार मीणा को कोट्टायम का नया जिला कलेक्टर बनाया गया है, जो पहले एडिशनल रेजिडेंट कमिश्नर केरल हाउस नई दिल्ली के पद पर कार्यरत थे।

इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी 

निजामुद्दीन ए., मिशन निदेशक महात्मा गांधी राष्ट्र ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना को केरल स्थानीय प्रशासन संस्थान के निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें इंपैक्ट केरल के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। श्रीधान्य सुरेश, महानिदेशक पंजीकरण को अपर निदेशक पर्यटन के पद पर नियुक्त किया गया है।

आईएएस तबादले और नियुक्त की पूरी लिस्ट 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews