IAS Transfer: बड़ी प्रशासनिक सर्जरी! एक साथ 29 आईएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, तबादला सूची जारी 

राज्य सरकार ने 25 से अधिक आईएएस अफसरों को नया पदभार सौंपा है। इसके अलावा कुछ आईएफएस और आईआरएस का भी तबादला हुआ है। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ और किस पद की जिम्मेदारी मिली है? 
IAS Transfer 2025

अक्टूबर में बिहार, उत्तर प्रदेश समय देशभर के कई राज्यों में प्रशासनिक फेरबदल (IAS Transfer) का सिलसिला जारी है। अब आंध्र प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में बदलाव देखने को मिला है। राज्य सरकार ने एक साथ 29 आईएएस अफसर को इधर से उधर किया है। उन्हें एक पद से हटाकर दूसरे पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे कुछ अधिकारियों को भी नया कार्यभार सौंपा गया है। कई जिलों ज्वाइंट कलेक्टर और एडीएम बदले गए हैं। तबादले और नियुक्ति का आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने 9 अक्टूबर 2025 को जारी किया है।

आईएएस अधिकारी मंत्री मौर्य भारद्वाज उप- कलेक्टर अदोनी  कुरनूल जिले को संयुक्त कलेक्टर एवं अटरिक्त जिला मजिस्ट्रेट श्री सत्य साई जिला के पद पर नियुक्त किया गया है। बी. सहादिथ वेंकट त्रिवीनाग, उप कलेक्टर मरकापुरम को आवास विभाग के उप सचिव के पद पर भेजा गया है। प्रसन्ना वेंकटेश, सचिव एपी सोशल वेलफेयर रेजिडेंशियल एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस सोसाइटी को आंध्र प्रदेश चमड़ा उद्योग विकास निगम लिमिटेड के वीसी और एमडी पद के लिए एफएसी में रखा गया है।

इन आईएएस अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी 

नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे केवीएन चंद्रशेखर बाबू को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कृषि निदेशक पद मजानिर जिलानी सामून को नियुक्त किया गया है। उन्हें उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एपी राज्य कृषि उद्योग विकास लिमिटेड पद की जिम्मेदारी भी मिली है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग के नए सचिव पट्टनशेट्टी रवि सुभाष होंगे। एपी दक्षिणी विद्युत वितरण लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक पद की जिम्मेदारी रवि शंकर लॉथेटी को मिली है।

एपी  नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक पद पर एस. दिल्ली राव को पदस्थ किया गया है। अंतर शिक्षा निदेशक पद की जिम्मेदारी पी रंजीत बाशा को सौंपी गई है। पी अरुण बाबू को एपी आवास बोर्ड निगम के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक पद पर भेजा गया है। एपी वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन की उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक बी नव्या होंगी। वहीं एपी  एयरपोर्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पद पर व प्रवीण आदित्य को पदस्थ किया गया है।

आईएएस अधिकारियों के स्थानंतरण की सूची 

IRS और IFS अफसर का भी हुआ तबादला

आईएएस के अलावा एक आईएफएस और एक आईआरएस अफसर का भी ट्रांसफर हुआ है। आईएफएस अधिकारी एस भरानी  को आयुक्त युवा सेवाएं और प्रबंध निदेशक एपी समिति ऑफ ट्रेनिंग एंड एंप्लॉयमेंट प्रमोशन पदों के लिए एफएसी में रखा गया है। इससे पहले वह एमडी आंध्र प्रदेश खेल प्राधिकरण पद की जिम्मेदारी संभाल रही थी। वही आईआरएस अधिकारी मुरलीधर कोमीसेट्टी की सेवाएं एएचडीडी एवं एफ विभाग को सौंपी गई है। उन्हें एमडी एपी डेयरी विकास निगम और विशेष अधिकारी एपी अमूल परियोजना के पद पर तैनात किया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews