MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

IAS Transfer: राज्य में एक साथ हुआ 5 अधिकारियों का तबादला, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

राज्य में 5 आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी मिला है। शासकीय आदेश 6 अक्टूबर को जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
ias transfer 2025

कर्नाटक की ब्यूरोक्रेसी में एक फिर हलचल देखने को मिली है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की सरकार ने पाँच भारतीय प्रशासनिक सेवाअधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया है। प्रबंध निदेशक, आयुक्त और अन्य पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। 6 अक्टूबर सोमवार को ट्रांसफर और पोस्टिंग से संबंधित आदेश राज्यपाल के आदेश और नाम पर कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग ने जारी किया है।

शासकीय आदेश के तहत बैच 2012 के आईएएस अफसर सुरालकर विकास किशोर को तत्काल प्रभाव से स्थानंतरित किया गया है। उन्हें अगले आदेश तक स्कूल शिक्षा विभाग का आयुक्त बनाया गया है। इससे पहले वह विशेष आयुक्त (स्वास्थ्य एवं शिक्षा), ग्रेटर बेंगलुरू अथॉरिटी पद पर कार्यरत थे, लेकिन अब इस पद का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। वह त्रिलोक चंद्र केवी के स्थान पर पद ग्रहण करेंगे।

पर्यटन विभाग के नए सचिव कौन?

स्कूल शिक्षा विभाग आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे बैच 2017 के आईएएस अधिकारी त्रिलोक चंद्र केवी को स्थानंतरित कर पर्यटन विभाग सचिव बनाया गया है। पहले इस पद पर सलमा के. फ़हिम कार्यरत थी, जिनका स्थानंतरण कर दिया गया है। वहीं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं के आयुक्त शिवकुमार के.बी को प्रबंध निदेश, बेंगलुरू मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन पद का समवर्ती प्रभार सौंपा गया है। इस पद कार्यरत रामचंद्र आर का तबादला हो चुका है।

ये रही तबादले की सूची 

सितंबर में भी हुआ था कई आईएएस अफसरों का तबादला

बता दें कि पिछले महीने राज्य सरकार ने कई आईएएस अफसरों का तबादला किया था। 26 सितंबर को डॉ एन मंजुला को इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी और जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव पद की जिम्मेदारी सौंप गई थी। इसके अलावा अवस्थापना विकास विभाग के सचिव पद का एडिशनल चार्ज भी दिया गया था। गोविंदा रेड्डी को गन्ना विकास एवं चीनी विभाग का आयुक्त बनाया गया है। वहीं एस पूविता को राज्य शहरी बुनियादी ढांचा विकास एवं वित्त निगम का प्रबंध निदेश बनाया था। 10 सितंबर को एक साथ 10 आईएएस अफसरों का स्थानंतरण हुआ था। लिस्ट में पोम्माला सुनील कुमार, राजेंद्र  चोलन पी., पांडवे राहुल तुकाराम, दिग्विजय बोडके और अन्य अधिकारियों के नाम शामिल थे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews