IAS Transfer: सरकार ने 5 आईएएस अधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी

दो राज्यों में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। 5 आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगर निगम आयुक्त समेत पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया?
IAS Transfer 2025

बिहार और गुजरात की ब्यूरोक्रेसी में बदलाव हुआ है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 5 अधिकारियों का स्थानंतरण (IAS Transfer) किया गया है। कुछ अफसरों अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, तो वहीं कुछ को एडिशनल चार्ज सौंपा गया है। बिहार में तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। वहीं गुजरात में दो को नया पदभार मिला है। तबादले और नियुक्ति का आदेश राज्यपाल की मंजूरी के बाद सरकार ने जारी कर दिया है।

11और  12 सितंबर को बिहार में राष्ट्रीय सम्मेलन “जिलों का समग्र विकास” का आयोजन होगा। इस सम्मेलन को सफल करने के लिए  शिक्षा विभाग के मिड डे निदेशक विनायक मिश्र को सम्मेलन की तैयारी के लिए 28 अगस्त से 7 सितंबर तक वर्तमान पद के साथ बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा 8 से 12 सितंबर तक उन्हें पूर्णकालीन रूप से प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी में प्रतिनियुक्ति किया गया है। शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने ने इससे संबंधित आदेश जारी किया है।

इन आईएएस अफसरों का भी हुआ तबादला 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने बैच 2014 के आईएएस अधिकारी अमित कुमार पांडे को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचन विभाग बिहार पटना के पद पर नियुक्त किया है। इससे पहले वह निदेशक, समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा उन्हें निदेशक, समेकित बाल विकास सेवाएं का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

प्रशांत कुमार, निदेशक पंचायती राज विभाग को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचन विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें निदेशक, पंचायती राज विभाग, पटना/मुख्य महाप्रबंधक बिहार विकास मिशन, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग पद का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है।

गुजरात में इन आईएएस अफसरों का तबादला हुआ 

गुजरात सरकार ने बैच 2017 के आईएएस अधिकारी मनीष गुरबानी को आयुक्त गांधीधाम नगर निगम पद पर नियुक्त किया है। उनकी सेवाएं नियुक्ति के लिए शहरी विकास और शहरी आवास विभाग के अधीन रखी गई है। इसी के साथ मेहुल देसाई, जीएएस (जूनियर स्केल) को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। महेश शांतिलाल जानी, क्षेत्रीय आयुक्त नगर पालिका राजकोट को उपनगर आयुक्त, राजकोट नगर आयुक्त, राजकोट  पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews