IAS Transfer: प्रशासनिक फेरबदल, राज्य में हुए 5 आईएएस अफसरों के तबादले, 3 को मिला अतिरिक्त प्रभार, देखें लिस्ट

राज्य में एक साथ 7 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। सभी को नए पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एक जिले के कलेक्टर बदले गए हैं। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
IAS Transfer 2025

IAS Transfer 2025: छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का स्थानांतरण किया है।  तबादले और पोस्टिंग को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

आदेश के तहत नारायणपुर जिले के कलेक्टर पद पर प्रतिष्ठा ममगाई को नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, बस्तर पद पर कार्यरत थी। इसके अलावा राज्य सूचना आयोग और लोक सेवा आयोग सचिव भी भी बदले गए हैं। 3 अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

इन्हें मिला अतिरिक्त प्रभार (IAS Officers Additional Charge)

  • आईएएस अफसर अलरमेलमंगई डी को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। फिलहाल वह श्रम विभाग सचिव पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा श्रम आयुक्त पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रही हैं।
  • पदुम सिंह एल्मा, विशेष सचिव, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग को अगले आदेश तक आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास के आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें संचालक आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, प्रबंध संचालक अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
  • अभिजीत सिंह, विशेष सचिव, गृह एवं जेल विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सचिव, लोक सेवा आयोग पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह चिकित्सा शिक्षा विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं।

इन अधिकारियों का हुआ तबादला (Chhattisgarh IAS Transfer Posting)

  • प्रतीक जैन, अपर आयुक्त वाणिज्यिक कर (जीएसटी) तथा अतिरिक्त प्रभार मुख्य कार्यपालन अधिकारी रायपुर विकास प्राधिकरण को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बस्तर के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • नरेंद्र कुमार दुग्गा, सचिव आदिम जाति विकास विभाग, अनुसूचित जाति विकास विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग को स्थानांतरित करके आयुक्त सरगुजा संभाग अंबिकापुर के पद पर भेजा गया है।
  • नीलम नामदेव एक्वा, सचिव मंत्रालय को सचिव छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के पद पर नियुक्त किया गया है।

IAS Transfer 2025
IAS Transfer 2025

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews