IAS Transfer: एक साथ हुआ 7 आईएएस अधिकारियों का तबादला, यहाँ जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

ब्यूरोक्रेसी में हलचल हुई है। सरकार ने सात आईएस अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। स्थानंतरण का आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ और किस पद पर भेजा गया?
ias transfer 2025

जम्मू कश्मीर की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। एक साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer 2025) किया गया है। स्थानांतरण और पदस्थापना को उपराज्यपाल की मंजूरी भी मिल चुकी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 12 जुलाई को इससे संबंधित आदेश जारी किया है। सभी अफसर को तत्काल प्रभाव से अपना नया कार्यभार संभालने  का निर्देश भी दिया गया है। चार को अतिरिक्त प्रभार भी मिला है।

डॉ. आशीष चंद्र वर्मा, जो सामान्य प्रशासनिक विभाग में नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उन्हें पर्यटन विभाग में वित्त आयुक्त (अतिरिक्त मुख्य सचिव) के पद पर नियुक्त किया गया है। अगले आदेश तक उन्हें योजना विकास एवं निगरानी विभाग के प्रशासनिक सचिव का एडिशनल चार्ज भी सौंपा गया है।

इन अफसरों को भी मिला अतिरिक्त प्रभार 

  • अनिल कुमार सिंह, प्रमुख सचिव समाज कल्याण विभाग को स्थानांतरित करके लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा प्रशासनिक सचिव, खनन विभाग के पद का अतिरिक्त प्रभार संभालने का आदेश भी दिया गया है।
  • भूपेंद्र कुमार सचिव लोक निर्माण विभाग नई दिल्ली के रेजिडेंट कमिश्नर के पद पर नियुक्त किया गया है। अगले आदेश का केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर या लद्दाख के लिए जनगणना संचालन निदेशक या नागरिक पंजीकरण निदेशक और आतिथ्य एवं प्रोटोकॉल विभाग के प्रशासनिक सचिव के पदों का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
  • अनंत द्विवेदी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी राज्य स्वास्थ्य एजेंसी, जम्मू कश्मीर, मिशन निदेशक, आयुष्मान भारत डिजिटल स्वास्थ्य मिशन जम्मू कश्मीर के पद का अतिरिक्त प्रभार संभालते हुए अगले आदेश तक सरकार के अतिरिक्त सचिव राजस्व विभाग के पद का एडिशनल चार्ज मिला है।

इन आईएएस अफसरों का भी तबादला हुआ 

यशा मुगदल, आयुक्त/सचिव, पर्यटन विभाग को स्थानंतरित करके सरकार, युवा, सेवाएं एवं खेल विभाग के आयुक्पत/सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। सरमद हाफिज आयुक्त या सचिव सरकार युवा सेवाएं एवं खेल विभाग को स्थानांतरित कर आयुक्त या सचिव सरकार समाज कल्याण विभाग के पद पर भेजा गया है। वहीं सार्वजिक उद्यम ब्यूरो के नए चेयरमैन अब तलात परवेज रोहेल्ला होंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews