IAS Transfer 2025: फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 7 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

पंजाब और राजस्थान दोनों राज्यों की ब्यूरोक्रेसी में बदलाव हुआ है। सात आईएएस को इधर से उधर किया है। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ और किस पद की जिम्मेदारी मिली है?
IAS Transfer 2025

दो राज्यों में प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। 7 आईएएस अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer 2025) हुआ है। पंजाब में एक साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों को नया कार्यभार सौंपा गया है। वहीं राजस्थान में दो आईएएस और दो आरएएस अफसर का ट्रांसफर हुआ है। सब-डिविजन मजिस्ट्रेट के प्रभार में बदलाव हुआ है। अफसरों को तत्काल प्रभाव ने नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया गया है । सरकार ने स्थानांतरण और नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है।

पंजाब में फेज-2 ट्रेनिंग से लौटने पर बैच-2023 के 5 आईएएस अधिकारियों को नया पदभार सौंपा गया है। कृतिका गोयल को सब डिवीजन मजिस्ट्रेट बलाचौर के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं आदित्य शर्मा को सब-डिवीजन मजिस्ट्रेट डेरा बाबा नानक पद पर नियुक्त किया गया है। इसी के साथ पीसीएस अधिकारी गुरमिंदर सिंह मानेस को अतिरिक्त प्रभार से भी मुक्त कर दिया गया है।

पंजाब में इन आईएएस अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी

पीसीएस अधिकारी सुखराज सिंह ढिल्लों को एडिशनल चार्ट से मुक्त करते हुए आईएएस अफसर सुनील को सब डिविजनल मजिस्ट्रेट रामपुरा फूल पद पर पदस्थ किया गया है। आईएएस अफसर सोनम को सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट बरनाला पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हरप्रीत सिंह अटवाल पीसीएस अधिकारी को एडिशनल चार्ज से मुक्त कर दिया गया है। राकेश कुमार मीणा को पठानकोट सब डिविजनल मजिस्ट्रेट पद पर पोस्ट किया पदस्थ किया गया है। अर्शदीप सिंह लबाना को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

राजस्थान में इन अफसरों का तबादला हुआ

राजस्थान में 2023 के आईएएस अधिकारी राहुल श्रीवास्तव को उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट नोहर (हनुमानगढ़) के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट बाली (पाली) पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। सोनू कुमारी को उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट बांसवाड़ा के पद की जिम्मेदारी मिली है। इससे पहले वह उपखंड अधिकारी और उपखंड मजिस्ट्रेट पाली पद पर कार्यरत थी।

राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी हरविंदर ढिल्लन सिंह, रजिस्ट्रार, कृषि विश्वविद्यालय कोटा को स्थानांतरित करके उपायुक्त नगर निगम कोटा, उत्तर कोटा पद पर भेजा गया है। निधि उड़ासरिया उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट (हनुमानगढ़) को स्थानांतरित करके सहायक कलेक्टर भादरा (हनुमानगढ़) पद पर पदस्थ किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews