IAS Transfer: फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 8 आईएएस अधिकारियों को मिला नया कार्यभार

दो राज्यों में आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादले का आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ और किस पड़ भेजा गया है?
ias transfer 2025

बिहार में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने एक साथ पांच आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer 2025) किया है। वहीं केरल सरकार ने भी तीन आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। इस लिस्ट में बी. अशोक भी शामिल हैं। कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। तबादले और नियुक्ति का आदेश जारी हो चुका है।

डॉ एस सिद्धार्थ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय बिहार पटना को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक विकास आयुक्त बिहार के पद पर भेजा गया है। हरजोत कौर बम्हरा, मुख्य सचिव पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को सदस्य राजस्व पार्षद बिहार के पद पर भेजा गया है।

बिहार में इन आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी 

अरविंद कुमार चौधरी, अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग को अगले आदेश तक अपर मुख्य सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह 1 सितंबर 2025 से नया कार्यभार संभालेंगे। डॉ. बी. राजेन्दर, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग का पदभार सौंपा गया है। वर्तमान में वह  अपरमुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। आनंद किशोर, अध्यक्ष बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को प्रधान सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का एडिशनल चार्ज मिला है। बता दें कि बिहार सरकार ने 28 अगस्त को भी दो आईएएस सफसरो का स्थानांतरण किया था। इस लिस्ट में अमित कुमार पांडे और प्रशांत कुमार शामिल थे।

केरल आईएएस तबादला 

बैच 1998 के आईएएस अधिकारी बी अशोक को  परिवहन विकास, वित्त निगम का अध्यक्ष और सीएमडी का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। वह कृषि उत्पादन आयुक्त और कृषि के प्रधान सचिव पद पर कार्यरत थे।  टिंकू बिस्वाल को नया कृषि उत्पादन आयुक्त बनाया गया है। वह प्रधान सचिव कृषि और प्रधान सचिव परिवहन का पूर्ण अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।  इसके अलावा बैच 2012 के आईएएस अफसर पीबी नूह को विशेष सचिव परिवहन को जल प्राधिकरण के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews