IAS Transfer: फिर चली तबादला एक्सप्रेस, राज्य में 8 आईएएस अधिकारी इधर से उधर, मिली नई जिम्मेदारी, आदेश जारी, देखें लिस्ट

राज्य में 8 आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। कई अधिकारियों को FAC में रखा गया है। एक जिले के अतिरिक्त कलेक्टर भी बदले गए हैं। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
ias transfer

तेलंगाना सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के प्रभार में बदलाव (IAS Transfer 2025) किया है। राज्य में एक साथ 8 आईएएस अफसरों का स्थानंतरण हुआ है। तबादले, नियुक्ति और एसएसी व्यवस्था को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

बैच 2013 के आईएएस ऑफिसर शिव शंकर लोथेती को स्थानांतरित किया गया है। उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग को रिपोर्ट करने का निर्देश जारी किया गया है। हथकरहा एवं वस्त्र उद्योग के अपर निदेशक बी श्रीनिवास  रेड्डी को स्थानांतरित करके मूल विभाग में वापस भेजा गया है।

इस जिले को मिले नए अतिरिक्त कलेक्टर

बैक 2021 के आईएएस ऑफिसर संचित गंगवार, अतिरिक्त कलेक्टर वानापर्थी को स्थानतरित करके अतिरिक्त कलेक्टर (स्थानीय निकाय) नारायणपेट के पद पर भेजा गया है। वहीं आईएएस ऑफिसर के. हरिता, सचिव, वित्त विभाग को निदेशक वाणिज्य की कर के पद पर नियुक्त किया गया है। इस पद पर कार्यरत सैयद अली मुर्तजा रिजवी को एफएसी से मुक्त किया गया है।

इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

  • 2006 के आईएएस ऑफिसर सुरेंद्र मोहन, आयुक्त परिवहन को सहकारिता आयुक्त एवं सहकारी समितियां के रजिस्ट्रार तथा विपणन निदेशक के पदों के लिए एफएसी  में रखा गया है।
  • आर.वी कर्णन, निदेशक, स्वास्थ्य एवं परिवहन कल्याण को सीईओ आरोग्यश्री के पद के एफएसी में रखा गया है।
  • एसके यास्मिन बाशा, निदेशक बागवानी और रेशम उत्पादन को तेलंगाना बीज विकास निगम के प्रबंध निदेशक के पद की जिम्मेदारी सौंप गई है। उन्हें एसएसी में रखा गया है।
  • बैच 2019 के आईएएस अफसर के.चंद्रशेखर रेड्डी, एचएसीए के प्रबंध निदेशक को स्थानंतरित करके तेलंगाना फूड्स के प्रबंध निदेशक के पद पर एफएसी रखा गया है।

आईएएस तबादले की पूरी लिस्ट 

ias transfer 2025

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews