Hindi News

IAS Transfer: फिर हुआ प्रशासनिक फेरबदल, राज्य में हुए 8 आईएएस अफसरों के तबादले, 2 जिलों के कलेक्टर बदले, आदेश जारी 

Published:
आठ आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। स्थानंतरण का आदेश जारी हो चुका है। एक जिले को नए कलेक्टर मिले हैं। आइए जानें किसे क्या जिम्मेदारी सौंपी गई है?
IAS Transfer: फिर हुआ प्रशासनिक फेरबदल, राज्य में हुए 8 आईएएस अफसरों के तबादले, 2 जिलों के कलेक्टर बदले, आदेश जारी 

IAS Transfer 2025: महाराष्ट्र में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। एक साथ 8 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। राज्य सरकार ने तबादले और नियुक्ति को लेकर 6 मार्च को आदेश जारी किया है। दो जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं।  नगर आयुक्त, सचिव और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के प्रभार में भी बदलाव देखने को मिला है।

बैच 2015 के आईएएस ऑफिसर डॉ.अर्जुन चीखले, सदस्य सचिव विदर्भ वैधानिक विकास बोर्ड नागपुर को स्थानांतरित करके सचिव, शुल्क नियामक प्राधिकरण मुंबई के पद पर नियुक्त किया गया है। अल्पसंख्यक विकास आयुक्त संभाजी नगर के पद पर बाबासाहब बेलदार को नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह अतिरिक्त संभागीय आयुक्त छत्रपति संभाजी नगर संभाग में कार्यरत थे।

इन जिलों के कलेक्टर बदले (Maharashtra IAS Transfer Posting)

2016 के आईएएस अधिकारी डॉ पंकज आशिया को स्थानांतरित करके अहल्यानगर कलेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह यवतमाल कलेक्टर के पद पर कार्यरत थे। शासन द्वारा अब तक यवतमाल के नए कलेक्टर के नाम की घोषणा नहीं की गई है।

इन आईएएस अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

  • राधाबिनोद आरिबाम शर्मा, संयुक्त महानगर आयुक्त, एमएमआरडीए, मुंबई को स्थानांतरित करके नगर आयुक्त मीरा भयांदर नगर निगम  के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • अतिरिक्त विकास आयुक्त (उद्योग), उद्योग निदेशालय मुंबई एमजे प्रदीप चंद्रेन को अतिरिक्त नगर आयुक्त पुणे नगर निगम के पद पर भेजा गया है।
  • मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी छत्रपति संभाजी नगर को मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जालना पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • गोपीचंद कदम, मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी सोलापुर को अतिरिक्त आदिवासी आयुक्त ठाणे  के पद पर पदस्थ किया गया है।
  • वैदेही रानाडे संयुक्त प्रबंध निदेशक, एमएसआरडीसी मुंबई को मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद रत्नागिरी के पद पर भेजा गया है।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !