IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में हलचल, इन 9 आईएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देखें तबादला सूची

कई आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। नया पदभार सौंपा गया है। सरकार ने आदेश भी जारी किया कर दिया है। आइए जानें किसे कहाँ और किस पद पर पदस्थ किया गया है?
IAS Transfer 2025

केंद्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों को इधर से उधर किया है। असम में दो आईएएस समेत 55 से अधिक एसीएस अफसरों का तबादला (IAS Transfer) हुआ है। वहीं जम्मू-कश्मीर में तीन आईएएस अफसरों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आयुक्त और सचिव समेत कई पदों के प्रभार में फेरबदल किया गया है। स्थानंतरण और नियुक्ति से संबंधित आदेश शासन द्वारा जारी कर दिया गया है।

पुण्य सलिला श्रीवास्तव, सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को वैद्य राजेश कोटेचा के अवकाश रहने की अवधि के दौरान 15 नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक आयुष मंत्रालय के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वी. श्रीनिवास सचिव, प्रशासनिक एवं लोक शिकायत विभाग और पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग को राज्य सरकार के अनुरोध पर उनके मूल कैडर में वापस भेजा गया है।

इन आईएएस अफसरों को भी नया पदभार मिला

रचना शाह, सचिव कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को वर्तमान पदधारी के वापस लौटने पर प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग तथा पेंशन एवं पेंशन भोगी कल्याण विभाग के सचिव पद का एडिशनल चार्ज सौंपा गया है। निकुंज बिहारी दल, सचिव संसदीय कार्य मंत्रालय को नीरज वर्मा के अवकाश रहने की अवधि के दौरान 17 नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग के सचिव पद का एडिशनल चार्ज दिया गया है।

असम आईएएस तबादला सूची  

15 नवंबर को असम की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। आईएएस अधिकारी संस्कृति सोमानी को स्थानांतरित कर को-डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर रंगापारा के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह को-डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर ढाकुआखाना पद की जिम्मेदारी संभाल रही थी। बैच 2014 की आईएएस अधिकारी डॉ एमएस लक्ष्मी प्रिया, आयुक्त गुवाहाटी नगर निगम को कौशल रोजगार और उद्यमिता विभाग के सचिव पद पर तैनात किया गया है। साथ ही उन्हें असम कौशल विकास मिशन के एमडी और असम कौशल विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पद का एडिशनल चार्ज भी दिया गया है।

राज्य सरकार ने कई एसीएस अधिकारियों को भी स्थानांतरित किया है। कोकराझार के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर पद पर अनीश रसूल मजूमदार को नियुक्त किया गया है। मनोरमा मोरंग को वेस्ट कार्बी अंगलॉंग का अतिरिक्त जिला आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कामरूप, बरपेटा बक्सा, जोरहाट समेत कई जिलों के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर बदले गए हैं। तबादले की सूची नीचे दी गई है।

जम्मू व कश्मीर में इन्हें मिली नई जिम्मेदारी 

नीरज कुमार, प्रशासनिक सचिव लोक शिकायत विभाग अगले आदेश तक वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अतिथि एवं प्रोटोकॉल विभाग के प्रशासनिक सचिव पद का कार्यभार संभालेंगे।  रमेश कुमार, सम्भागीय आयुक्त, जम्मू अगले आदेश तक अपने कर्तव्यों के अलावा रेजिडेंट कमिश्नर जम्मू कश्मीर नई दिल्ली के पद का पद का कार्यभार भी संभालेंगे। अंशुल गर्ग कश्मीर के सम्भागीय आयुक्त को  श्रीनगर महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद का कार्यभार सौंपा गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews