IAS Transfer: राज्य में हुआ 9 आईएएस अधिकारियों का तबादला, प्रशासनिक फेरबदल का आदेश जारी 

राज्य सरकार ने एक साथ 9 आईएएस अफसरों को स्थानंतरित कर नए पद पर नियुक्त किया है। निदेशक समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
IAS Transfer 2025

आंध्र प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। एक साथ 9 आईएएस अधिकारियों को स्थानंतरित (IAS Transfer) किया गया है।  पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे कई अफसरों को नया पदभार सौंपा गया है। निदेशक, सचिव, संयुक्त कलेक्टर समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी मिला है। सभी को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है। 20 सितंबर 2025 शनिवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादले और नियुक्ति का आदेश जारी किया है।

बैच 2019 के आईएएस अधिकारी मल्लारापु की सेवाएं एमए एंड यूजी विभाग से वापस ली गई है। उन्हें कृष्णा जिले के संयुक्त कलेक्टर और अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट के पद पर पदस्थ किया गया है। मोगिली वेंकटेश्वरलु को संयुक्त कलेक्टर और मजिस्ट्रेट जिला मजिस्ट्रेट नेल्लोर जिले के पद पर भेजा गया है।

इन विभागों के निदेशक बदले

नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे बैच 2016 के आईएएस अफसर श्रीधर चमकुरी को निदेशक उत्पादक शुल्क एवं निषेध के पद पर नियुक्त किया गया है। पी प्रशांति, जो पोस्ट का इंतजार कर रहे थे। उन्हें निदेशक पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ मल्लिकार्जुन ए को निदेशक बीसी कल्याण को सचिव, एपी राज्य चुनाव आयोग के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपागया है।श्रीमती एस नागलक्ष्मी की सेवाएं ऊर्जा विभाग को हस्तांतरित की गई है। वह केवीएन चक्रधर बाबू के स्थान पर प्रबंध निदेशक एपी जेनको पद की जिम्मेदारी संभालेंगी।

इन्हें भी मिली नई जिम्मेदारी

कट्टा सिम्हाचलम को  खादी एवं ग्राम उद्योग बोर्ड को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पद पर नियुक्त किया गया है।  बैच 2015 के आईएएस अधिकारी बीआर अंबेडकर को महानिरीक्षक, पंजीकरण एवं स्टांप के पद पर नियुक्त किया गया है। इसी के साथ एफएसी में रखे गए जी वीरपांडियन को कार्य मुक्त कर दिया गया है। अभिलिनेनी भार्गव तेज की सेवाएं एमए एंड यूडी विभाग में निपटान के लिए रखी गई है। आंध्र प्रदेश राजधानी  क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त आयुक्त के पोस्ट की जिम्मेदारी संभालेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews