IAS Transfer: फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, एक साथ 9 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

हरियाणा में कई आईएएस अफसरों को नया पदभार सौंपा गया है। महानिदेशक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। कई अफसरों को कार्यभार से मुक्त भी किया गया है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
ias transfer 2025

हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। राज्य सरकार ने एक साथ 9 आईएएस अफसरों को इधर से उधर (IAS Transfer 2025) किया है। उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। कई अधिकारियों को कार्यभार ने मुक्त भी किया गया है। तबादले और नियुक्ति का आदेश कार्मिक विभाग ने जारी कर दिया है। कई विभागों को नए निदेशक मिलर हैं। आयुक्त, रजिस्ट्रार, एमडी समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है।

बैच 1996 के आईएएस ऑफिसर श्यामल मिश्रा को मुख्य प्रशासक, व्यापार मेला प्राधिकरण , हरियाणा, नई दिल्ली पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही ऊर्जा विभाग का प्रधान सचिव भी बनाया गया है। इसी के साथ अपूर्वा कुमार सिंह को इस पद के कार्यभार से मुक्त कर दिया गया है। अशोक कुमार मीणा को महानिदेशक, विकास एवं पंचायत के साथ-साथ विकास एवं पंचायत विभाग के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

 गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के नए सीईओ कौन?

बैच 2006 के आईएएस अधिकारी जे.गणेशन को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण पद पर पदस्थ किया गया है। साथ ही महानिदेशक, सभी के लिए आवास और सभी के लिए आवास विभाग का सचिव बनाया गया है। उन्हें मुख्य प्रशासक, आवास बोर्ड पद की जिम्मेदारी मिली है। इसके साथ-साथ हरियाणा एआई विकास परियोजना, हरियाणा सतत विकास के लिए स्वच्छ वायु परियोजना और ब्राह्मा सहायता प्राप्त परियोजना के लिए विशेष प्रयोजन वाहन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। 

इन आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी 

दुष्मंत कुमार बेहरा को राज्यपाल के सचिव और श्रम आयुक्त पद के साथ-साथ श्रम विभाग सचिव पद पर पदस्थ किया गया है। मणि राम शर्मा को मैनिजिंग डायरेक्टर, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड पद पर भेजा गया है। साथ ही ऊर्जा विभाग सचिव और गृह विभाग सचिव पद की जिम्मेदारी भी दी गई है। अमर दीप सिंह को रजिस्ट्रार, सहकारी समितियाँ पद पर नियुक्त किया गया है। महेंद्र पाल को प्रबंध निदेशक हारट्रॉन और मैनेजिंग डायरेक्टर, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड पद पर पदस्थ किया गया है। डॉ आदित्य दहिया को वर्तमान कार्यभार के साथ-साथ नवीन और नवीनकरणीय ऊर्जा विभाग के निदेशक और विशेष सचिव पद पर भेजा गया है। वर्षा खंगलवाल को हरियाणा सतर्कता विभाग के अतिरिक्त सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews