IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राज्य में हुए 7 आईएएस अधिकारियों के तबादले, दो जिलों के कलेक्टर बदले, देखें पूरी लिस्ट

एक साथ 7 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। कमिश्नर, कलेक्टर समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। तबादले का आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे क्या जिम्मेदारी सौंपी गई है?
ias transfer 2025

महाराष्ट्र में एक बार फिर सीएम देवेंद्र फडणवीस की सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल किया है। एक साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा के साथ अफसरों को स्थानांतरण हुआ है। आईएएस अधिकारियों को नए पद की जिम्मेदारी सौंप गई है। दो जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। तबादले और नियुक्ति का सरकार ने (IAS Transfer 2025 Order) आदेश जारी कर दिया। अधिकारियों को नया प्रभार संभालने का निर्देश दिया गया है।

बैच 2007 के आईएएस ऑफिसर राजेंद्र निंबालकर को सारथी मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह मैनेजिंग डायरेक्टर एमएसएसआईडीसी पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। टीआरटीआई के कमिश्नर इस पद पर कार्यरत डॉ राजेंद्र भरूद को स्थानांतरित करके रूसा, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रयोजन निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है।

इन जिलों के कलेक्टर बदले गए

धारा शिव और मुंबई शहर के कलेक्टर बदले गए हैं नए कलेक्टर की थी किरण गुर्जर होंगे कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद के पद पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद के पद पर तैनात है।।

इन अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी

  • दीपक कुमार मीणा अतिरिक्त जनजातीय आयुक्त को स्थानांतरित करके संयुक्त आयुक्त राज्य कर के पद पर भेजा गया है।
  • समीर कुर्तकोटी को स्थानांतरित करके टीआरटीआई आयुक्त, पुणे के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • महेश अव्हाड को प्रबंध निदेशक हाफकिन बायो फार्मा कॉरपोरेशन को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, महाराष्ट्र मेडिकल सामान खरीद प्राधिकरण के पद पर नियुक्त किया गया है।

18 फरवरी को भी हुआ था आईएएस अफसरों का तबादला 

महाराष्ट्र सरकार ने 18 फरवरी को आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। एक साथ 9 अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई थी। डॉ राजेश देशमुख को स्टेट एक्साइज कमिश्नर और नयन गुंडे को महिला और बाल विकास कमिश्नर बनाया गया था। चीनी आयुक्त के पद पर सिद्धाराम सालिमथ को भेजा गया था। ट्राइबल डेवलपमेंट नासिक आयुक्त लीना बांसोड को बनाया गया था।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews