
बिहार में चुनाव की तैयारी जोरो-शोरों से चल रही है। राजनीतिक हलचल के बीच राज्य में प्रशासनिक फेरबदल (IAS Transfer 2025) हुआ है। नीतीश कुमार की सरकार ने एक साथ 10 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। ट्रांसफर और पोस्टिंग को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने 2 अगस्त शनिवार को आदेश जारी कर दिया है। जिसके तहत कई विभागों के निदेशक और सचिव बदले गए हैं। वहीं 6 अफसरों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के नए विशेष सचिव अरविंद कुमार वर्मा होंगे। इससे पहले वह सामान्य प्रशासन विभाग में पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे थे। बैच 2013 के आईएएस अधिकारी सत्येंद्र कुमार को सचिव सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। वित्त विभाग के नए सचिव महावीर प्रसाद शर्मा होंगे।
इन आईएस अफसरों को मिला अतिरिक्त प्रभार
- हरजोत कौर बम्हरा, अपर मुख्य सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को अगले आदेश तक अध्यक्ष-सह-सदस्य, राज्यसभा पार्षद बिहार पटना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- मिहिर कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव, उद्योग विभाग को अगले आदेश तक महानिदेशक सह मुख्य जांच आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में रहने का आदेश दिया गया है।
- डॉ आशिमा जैन, सचिव (व्यय), वित्त विभाग को स्थानांतरित करते हुए अपर सदस्य राजस्व परिषद बिहार पटना के पद पर नियुक्त किया गया है। उन्हें जाँच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
- संजय कुमार को अगले आदेश तक का पद महानिदेशक, बीपार्ड पटना के पद पर भेजा गया है। साथ ही सामान्य प्रशासन विभाग के विशेष सचिव पद का एडिशनल चार्ज दिया गया है।
- आशुतोष द्विवेदी को अगले आदेश तक राज्य परिवहन आयुक्त पटना का अतिरिक्त प्रभारसौंपा गया है। फिलहाल वह संयुक्त सचिव भवन निर्माण विभाग पद पर कार्यरत हैं।
- यशपाल मीणा अपर सचिव जल संसाधन विभाग को निदेशक हस्तकरघा एवं रेशम निदेशालय पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इन्हें भी मिली नई जिम्मेदारी
रचना पाटिल को स्थानांतरित करते हुए सचिव (व्यय) वित्त विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह सामान्य प्रशासन विभाग में सचिव पद का कार्य भार संभाल रही थी। इसके अलावा निदेशक, संग्रहालय, कला संस्कृति एवं युवा विभाग और अपर महानिदेशक बिपार्ड का अतिरिक्त प्रभार भी इन्हें सौंपा गया था। उज्जवल कुमार सिंह, विशेष सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग को स्थानांतरित करते हुए निदेशक पशुपालन बिहार पद पर नियुक्त किया गया है। महावीर प्रसाद शर्मा को अपर सचिव वित्त विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। कृष्ण कुमार को संयुक्त सचिव पथ निर्माण विभाग को निदेशक संग्रहालय कला संस्कृति एवं युवा विभाग पद पर भेजा गया है।

