IAS Transfer: नौकरशाही में बड़ा बदलाव, राज्य में हुआ 13 आईएएस अधिकारियों का तबादला, कौन कहाँ गया? देखें पूरी लिस्ट

राज्य में 13 अफसर को इधर से उधर किया गया है। ट्रांसफर ऑर्डर जारी हो चुका है। निदेशक समेत कई पदों के प्रभार में फेरबदल हुआ है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया?
ias transfer 2025

कर्नाटक की ब्यूरोक्रेसी में बदलाव देखा गया ह।  एक साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। सरकार ने आईएएस अफसरों को तत्काल प्रभाव से नया कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है। निदेश, उपायुक्त, मुख्य कार्यकारी अधिकारी समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। तबादले और नियुक्ति को लेकर 8 जुलाई 2025 को आदेश (IAS Transfer Order) जारी हो चुकी है। जिसके मुताबिक विजयपुरा जिला के उपायुक्त स्थानांतरित करके भूबालन टी. स्थानांतरित करके अगले आदेश तक मुख्य कार्यकारी अधिकारी गवर्नेंस केंद्र,  ई-गवर्नेंस विभाग बेंगलुरु के पद पर नियुक्त किया गया है।

सुशीला बी उपायुक्त यादगीर जिला को अगले आदेश तक प्रबंध निदेशक, कल्याण कर्नाटक सड़क परिवहन निगम के पद पर नियुक्ति मिली है। अटल जन स्नेही केंद्र के निदेशक भोयर हर्षल नारायणराव को यादगीर जिले के उपायुक्त पद पर पदस्थ किया गया है।

इन्हें मिला अतिरिक्त प्रभार, पोस्टिंग का इंतजार भी खत्म 

पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रही बैच  2021 की आईएएस अधिकारी अपर्णा रमेश को डायरेक्टर, इलेक्ट्रॉनिक डिलीवरी ऑफ सिटिजन सर्विसेज (ईडीसीएस) को कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग, ई-गवर्नेंस बेंगलुरु के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर एचआरएमएस 2.0 वित्त विभाग के पद का अतिरिक्त प्रभाव भी सौंपा गया है।

इन आईएएस अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी 

  • ज़ेहेरा नसीम, प्रबंध निदेशक, कर्नाटक सिल्क इंडस्ट्रीज़ कॉरपोरेशन, बेंगलुरु को अगले आदेश तक क्षेत्रीय आयुक्त, कुलबर्गा डिवीजन के पद पर नियुक्त किया गया है। वह कृष्णा बाजपेई का स्थान ग्रहण करेंगी।
  • डॉ. आनंद के., मुख्य कार्यकारी अधिकारी ,जिला पंचायत, दक्षिण कन्नड़ मंगलुरु को विजयपुराय जिले के उपायुक्त पद पर नियुक्त किया गया है।
  • मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला पंचायत रायचूर पद पर कार्यरत पांडवे राहुल तुकाराम को अतिरिक्त आयुक्त, लोक शिक्षणकुलबर्गी के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • डॉ दिनेश ससी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, गवर्नेंस केंद्र (ई-गवर्नेंस) विभाग को अगले आदेश तक मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला पंचायत उत्तर कन्नड़ कारवार के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला पंचायत उत्तर कन्नड़, कारवार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी रायचूर, जिला पंचायत रायचूर के पद पर भेजा गया है।

IAS ट्रांसफर की पूरी लिस्ट देखें


Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews