IAS Transfer: फिर हुआ प्रशासनिक फेरबदल, राज्य में 3 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी, देखें लिस्ट

राज्य सरकार ने तीन आईएएस अफसरों को नए पद की जिम्मेदारी सौंपी है। ऊर्जा विभाग के सचिव भी बदले गए हैं। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ और किस पद पर पदस्थ किया गया है?
ias transfer

बिहार की ब्यूरोक्रेसी में 10 जून मंगलवार को बदलाव देखने को मिला है। नीतीश कुमार की सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियो को इधर से उधर किया है। स्थानांतरण का आदेश सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी कर दिया गया है। कई विभागों के सचिव बदले गए हैं। वहीं दो अधिकारियों को शासन द्वारा केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए विरमित किया गया है।

बैच 1997 के आईएएस अधिकारी पंकज कुमार, प्रधान सचिव, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को स्थानांतरित (IAS Transfer 2025) करके अगले आदेश तक प्रधान सचिव, कृषि विभाग के पद पर भेजा गया है।  इसके अलावा उन्हें जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग, प्रधान सचिव खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग और प्रबंध निदेशक बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम पटना का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

इन आईएएस अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी 

मनोज कुमार सिंह, सचिव, स्वास्थ्य विभाग बिहार पटना को सचिव, ऊर्जा विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। साथ ही उन्हें अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी भी दी गई है। विशेष कार्य पदाधिकारी, स्थानिक आयुक्त का कार्यालय विभाग बिहार भवन नई दिल्ली पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहुन पंकज कुमार पाल, सचिव ऊर्जा विभाग को सचिव लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग पद की जिम्मेदारी सौंप गई है।

इन्हें विरमित किया गया 

राज्य सरकार ने बैच 2006 के आईएएस अधिकारी दयानिधान पांडे सम्प्रति अपर सदस्य राजस्व परिषद विभाग परिषद बिहार पटना को संयुक्त सचिव, इस्पात मंत्रालय, भारत सरकार नई दिल्ली के पद पर नियुक्ति के लिए पद त्याग की तारीख से पदस्थापना में योगदान के लिए विरमित किया है।  संजय कुमार अग्रवाल सम्प्रति सचिव,  कृषि विभाग को भी नई दिल्ली संयुक्त सचिव कृषि  एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के पद पर नियुक्ति के लिए विरमित किया है। कुछ दिन पहले योगेंद्र सिंह, निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, पटना बिहार को केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए डिस्चार्ज किया गया था।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews