
बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने नौकरशाही में बड़ा फेरबदल (IAS Transfer 2025) किया है। एक साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। 6 अफसर को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। कई विभागों के सचिव और आयुक्त बदले गए हैं। तबादले और नियुक्ति को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग में 12 फरवरी बुधवार को आदेश जारी कर दिया है।
अभय झा, निदेशक बिहार राज्य पाठ्यपुस्तक प्रकाशन निगम लिमिटेड को अगले आदेश तक संयुक्त सचिव ग्रामीण कार्य विभाग पटना के पद पर नियुक्त किया गया है। शिक्षा विभाग और पर्यटन विभाग को नए सचिव मिले हैं।
इन आईएएस अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार
- योगेश कुमार, प्रबंध निदेशक बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड बोर्ड को स्थानांतरित करके निदेशक, निःशक्तता समाज कल्याण विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। उन्हें अगले आदेश तक संयुक्त सचिव समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
- केंद्र प्रति नियुक्ति से वापसी के बाद पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे हैं अजय यादव को शिक्षा विभाग के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें उच्च शिक्षा निदेशक और बिहार राज्य पाठ्यपुस्तक प्रकाशन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
- दिनेश कुमार, प्रमंडलीय आयुक्त, भागलपुर प्रमण्डल को प्रमंडलीय आयुक्त, मुंगेर प्रमंडल पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- अनिमेष कुमार पाराशर, मुख्य कार्यपाल पदाधिकारी-सह-नगर आयुक्त, पटना नगर निगम को प्रबंध निदेशक बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- उद्दयन मिश्रा, निदेशक विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा को स्थानांतरित करके विशेष सचिव पर्यटन विभाग बिहार पटना पद पर नियुक्त किया गया है। उन्हें पर्यटन के निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
- अहमद महमूद, अपर सचिव, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा को निदेशक विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी
- पवन कुमार सिंह, बंदोबस्त पदाधिकारी जमुई को स्थानांतरित करके अगले आदेश तक अपर सचिव जल संसाधन विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है।
- राजेश कुमार बंदोबस्त पदाधिकारी पूर्णिया को अपर सचिव संसदीय कार्य विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है।
- विजय प्रकाश मीणा, निदेशक निःशक्तता को स्थानांतरित करके अपर सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है।
- श्याम बिहारी मीणा, निदेशक नियोजन एवं प्रशिक्षण को निदेशक, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के पद पर भेजा गया है।
आईएएस अधिकारियों के तबादले की पूरी सूची
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

