नौकरशाही में बड़ा बदलाव, राज्य में एक साथ हुआ 34 IAS अफसरों का तबादला, मिला नया पदभार, आदेश जारी, देखें लिस्ट 

मणिपुर में 30 से अधिक आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। ट्रांसफर का आदेश जारी हो चुका है। कई विभागों के सचिव और निदेशक बदले गए हैं। आइए जानें किसे कहा भेजा गया है?
IAS Transfer 2025

मणिपुर में मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह की सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एक साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 34 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।  इसके अलावा  दो आईएफएस और एक आईआरएस ऑफिसर को भी नई जिम्मेदारी सौंप गई है।

23 एमसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर भी हुआ है। इस संबंध में राज्यपाल के नाम पर कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। सरकार द्वारा जारी तबादले और नियुक्ति के आदेश के तहत आईआरएस ऑफीसर खेड़ा वार्ता सिंह को सचिव (भू-संसाधन सीएएफ/पीडी) पद पर नियुक्त किया गया है।

इन आईएफएस अधिकारियों का तबादला हुआ

आईएफएस ऑफिसर अनुराग बाजपाई को पीसीसीएफ (HoFF) और टेक्सटाइल, कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त किया गया है।  आईएफएस अफसर आरके अमरजीत सिंह को सीएएफ/ सेंट्रल सर्कल के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विशेष सचिव और सीएफ उत्तरी सर्कल पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

34 आईएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी 

आईएएस ऑफिसर अरुण कुमार सिंह को  प्रमुख सचिव कृषि, वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन के पद पर नियुक्त किया गया है। आर दिनेश सिंह को को कमिश्नर कम सेक्रेटरी एआर/एमएएचयूडी और कमिश्नर (DE) के पद पर नियुक्त किया गया है। देवेश दीवाल को कमिश्नर कम सेक्रेटरी टूरिज्म के पद पर नियुक्त किया गया है। एन जॉय सिंह को आर्ट एंड कल्चर/आईपीआर के कमिश्नर कम सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त किया गया है। चीफ इलेक्टॉरल ऑफीसर चीफमणिपुर के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें चुनाव आयुक्त सह सचिव के पद पर की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। अन्ना आरमबाम को सोशल वेलफेयर के  डायरेक्टर पद पर नियुक्त किया गया है। रंजन युमनाम को इंस्टीट्यूशनल फाइनेंस के डायरेक्टर पद पर नियुक्त किया गया है। आशीष दास को ऊखरूल के डिप्टी कमिश्नर पद पर भेजा गया है।

अधिकारियों के स्थानंतरण की लिस्ट 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews