IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, राज्य में एक साथ हुए 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले, मिली नई जिम्मेदारी, आदेश जारी

20 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
IAS Transfer 2025

IAS Transfer 2025: तेलंगाना में प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। 20 आईएएस अधिकारियों को का स्थानांतरण किया गया है। 27 अप्रैल रविवार को सामान्य प्रशासन (एसपीएल-ए) विभाग ने तबादले और नियुक्ति को लेकर आदेश जारी किया है। अफसरों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया गया है। कई विभागों के सचिव और आयुक्त बदले गए हैं।

बैच 1990 के आईएएस ऑफिसर डॉ शशांक गोयल, महानिदेशक, डॉ. एमसीआर एचआरडी संस्थान को स्थानांतरित करके सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें महानिदेशक, ईपीटीआरआई के पद पर एफएसी में रखा गया है। जयेश रंजन सरकार के विशेष मुख्य सचिव, आईटीई एंड सी और खेल विभाग को विशेष मुख्य सचिव और सीएमओ और स्मार्ट प्रोएक्टिव कुशल और प्रभावी डिलीवरी (स्पीड) में उद्योग और निवेश सेल के सीईओ पद पर तैनात किया गया है। उन्हें विशेष मुख्य सचिव सरकार वाईएटी एंड सी विभाग और निदेशक, पुरातत्व के पद पर भी नियुक्त किया गया है।

एफसीडीए और जीएचएमसी को मिले नए आयुक्त 

आर.वी कर्णन, निदेशक, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को स्थानांतरित करके जीएचएमसी के आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं के.शशांक, आयुक्त राज्य फ्लैगशिप परियोजनाओं को आयुक्त फ्यूचर सिटी डेवलपमेंट अथॉरिटी एफसीडीए के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें एफएसी में निदेशक खान एवं भूविज्ञान के पद पर रखा गया है।

इन आईएएस अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

संजय कुमार, विशेष मुख्य सचिव सरकार एलईटी एंड एफ विभाग को स्थानांतरित कर उद्योग और वाणिज्य विभाग और आईटी एंड और खेल विभाग के मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। एम दाना किशोर, प्रधान सचिव सरकार एमए और यूडी विभाग को प्रधान सचिव सरकार एलईटी और एफ विभाग के पद पर भेजा गया है। उन्हें आयुक्त, श्रम निदेशक बीमा चिकित्सा सेवाएं और निदेशक रोजगार और प्रशिक्षण पदों के लिए एफएसी में भी रखा गया है। स्मिता सभरवाल का स्थानांतरण भी किया गया है। उन्हें टीजी वित्त आयोग के सदस्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। डॉ टीके श्रीदेवी, आयुक्त और नगर प्रशासन निदेशक को नगर प्रशासन(एचएमसीए के बाहर) विभाग में सचिव के रूप में तैनात किया गया है। इसके अलावा नगर प्रशासन आयुक्त एवं निदेशक एमए विभाग के पद पर एफएसी में भी नियुक्त किया गया है।

यहाँ देखें आईएएस तबादले की पूरी लिस्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews