बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राज्य में हुए 12 IAS अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

राज्य में एक साथ 12 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। आयुक्त, उपायुक्त, प्रबंध निदेशक समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। आइए जानें किसे क्या जिम्मेदारी सौंपी गई है?
IAS Transfer 2025

कर्नाटक की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव हुआ है। एक साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 12 अधिकारियों को स्थानंतरित किया गया है। उन्हें नए पद पर पदस्थ किया गया है। ट्रांसफर और नए पोस्टिंग को लेकर राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है।

आदेश के तहत कई जिलों के आयुक्त और उप आयुक्त बदले गए हैं। शिव शंकर एन, उपयुक्त, बेंगलुरू ग्रामीण जिले को प्रबंध निदेशक, बेंगलुरू बिजली आपूर्ति कंपनी लिमिटेड के पद पर नियुक्त किया गया गया है। महंतेश बिलगी, प्रबंध निदेशक, बेंगलुरू बिजली आपूर्ति कंपनी लिमिटेड को स्थानंतरित करके कर्नाटक स्टेट मिनरल्स कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पद पर भेजा गया है।

इन अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी (IAS Transfer 2025) 

  • स्वारूपा टी.के, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला पंचायत, मांड्या को डायरेक्टर, ग्रामीण विकास और पंचायत राज विभाग बेंगलुरू के पद पर पदस्थ किया गया है।
  • आईएएस डॉ कुमार, उपायुक्त, मांड्या जिले को मुख्य कार्यकती अधिकारी, जिला पंचायत, मांड्या जिले के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • जयवैभवस्वामी, प्रबंध निदेशक, कर्नाटक स्टेट मिनरल्स कॉरपोरेशन लिमिटेड को कमिश्नर, सार्वजनिक पुस्तकालयों के विभाग के पद पर भेजा गया है।
  • डॉ अनुराधा के.एन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला पंचायत, बेंगलुरू ग्रामीण जिला को उपायुक्त बेंगलुरू ग्रामीण जिला के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • शेख तनवीर आसिफ, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला पंचायत, मांड्या जिले को कमिश्नर मैसुरू नगर निगम के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • दिग्विजय बोडके, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला पंचायत, रामनगर को निदेशक (आईटी), कर्नाटक स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के पद पर पोस्ट किया गया है।
  • पाटिल भुवनेश देवीदास, आयुक्त कलाबुरागी नगर निगम को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला पंचायत धरवद जिला के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • अनमोल जैन, पंजीकरण के उप महानिरीक्षक (सतर्कता) को मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला पंचायत रामनगर के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • शिंदे अविनाश संजीवन, उपायुक्त, कलाबुरगी सिटी कॉरपोरेशन, कलाबुरगी को कमिश्नर , कलाबुरगी सिटी कॉरपोरेशन, कलाबुरगीके पद पर नियुक्त किया गया है।
  • जुबिन मोहपात्रा, वरिष्ठ सहायक आयुक्त, पुत्तूर उप डिवीजन, दक्षिण कन्नड़ को कमिश्नर रायपुर सिटी कॉरपोरेशन के पद पर नियुक्त किया गया है।

आईएएस अधिकारियों के तबादले की सूची

ias transfer
ias transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews