IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राज्य में हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले, 4 जिलों के DC बदले, आदेश जारी, देखें लिस्ट 

राज्य में एक साथ 13 आईएएस और 2 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। स्थानंतरण का आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे क्या जिम्मेदारी सौंपी गई है?
IAS Transfer 2025

IAS Transfer 2025: इन दिनों मणिपुर में राजनीति हलचल तेज है। नई सरकार बनाने की मांग भी बढ़ रही है। इसी बीच राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। एक साथ 13 आईएएस और 2 एमसीएस अधिकारियों का स्थानंतरण हुआ है। अफसरों के तबादले और नियुक्ति को लेकर राजपाल की मंजूरी के साथ कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है।

कई जिलों के डिप्टी कमिश्नर (DC) बदले गए हैं। वहीं कई विभागों के आयुक्त और निदेशक के प्रभार में भी बदलाव हुआ है। रॉबर्ट सिंह क्षेत्रीमयुम, सचिव, मणिपुर को स्थानंतरित करके सचिव (एमआई) एवं सचिव, मणिपुर लोकायुक्त पद पर नियुक्त किया गया है। निंगथौजम ज्योफ्रे को आयुक्त-सह-सचिव (समाज कल्याण/सीएडीए/डब्ल्यूआर) एवं सीईओ/एमआईडीए पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन जिलों के डीसी बदले गए

हन्नाह काहमेई को थौबल का डीसी बनाया गया है। तेंगनौपाल के नए डीसी सौरभ यादव होंगे। विष्णुपुर के डीसी पद पूजा एलंगबाम को नियुक्त किया गया है। डॉ निवेदिता, लैरेनलाकपम, निदेशक (परिवहन) को डिप्टी कमिश्नर इंफाल पद पर भेजा गया है।

इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

कृष्ण कुमार, उपायुक्त, तेंगनौपाल को विशेष सचिव (विद्युत) एवं प्रभारी एमडी/एमएसपीडीसीएल पद पर नियुक्त किया गया है। एल विक्रम, उपायुक्त, बिष्णुपुर को निदेशक पर्यटन पद पर नियुक्त किया गया है। उपायुक्त थौबल को अतिरिक्त अपर सचिव (डीपी/गृह) एवं निदेशक/संस्थागत वित्त पद पर पदस्थ किया गया है। खुमानथेम डायना, डिप्टी कमिश्नर, इम्फाल पूर्व को निदेशक/परिवहन एवं अपर सचिव (पशुचिकित्सक एवं ए.एच) पद पर नियुक्त किया गया है। यू.चैतन्य, एडीसी/काकचिंग को एसडीओ/वाइखोंग एवं बीडीओ/लैंगमीडोंग पद पर नियुक्त किया गया है।

इन एमसीएस अधिकारियों का तबादला हुआ 

पी.शांतिकुमार को सीईओ/ZP काकचिंग एवं एडीसी पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह सीईओ, जिला परिषद, काकचिंग पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। एम इंगोचा, बीडीओ को स्थानंतरित करके एसी से डीसी काकचिंग पद पर भेजा गया है।


Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews