ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, राज्य में हुए 27 IAS अधिकारियों के तबादले, 9 जिलों के कलेक्टर बदले, आदेश जारी, देखें लिस्ट 

राज्य में 27 आईएएस अधिकारियों को नए पद पर नियुक्त किया गया है। कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। सरकार ने आदेश जारी किया है। आइए जानें किसे क्या जिम्मेदारी सौंपी गई है?
ias transfer 2025

तमिलनाडु सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य में एक साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 27 अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। आईएएस अधिकारियों के तबादली आयुष अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति को लेकर सार्वजनिक विभाग ने आदेश जारी किया है l।

धनपुरी, डिंडीगुल, तिरुवल्लूर, कृष्णागिरी, विल्लुपुरम, तिरुवन्नामलाई, तिरुनेलवेली समेत 9 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। कई विभागों के संयुक्त सचिव, विशेष सचिव और प्रबंध निदेशक के प्रभार में भी बदलाव हुआ है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति और कार्यालय अवकाश से लौटने पर टीएमटी आर जया को प्रमुख सचिव/आर्थिक और सांख्यायिकी आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है।

कई जिलों के कलेक्टर, सब कलेक्टर और अतिरिक्त कलेक्टर बदले

  • पलानी सब कलेक्टर एस किशन कुमार को स्थानांतरित करके टीएमटी रश्मि रानी के स्थान पर चिदंबरम सब कलेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • एस गणेश आर्थिक एवं सांख्यायिकी आयुक्त को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • तिरु वी. दक्षिणमूर्ति प्रबंध निदेशक तमिलनाडु और जल निकासी बोर्ड को कृषि उत्पादन आयुक्त सचिव, सरकार, कृषि और किसान विकास कल्याण के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • डॉ प्रभु शंकर कलेक्टर तिरुवल्लूर जिले को स्थानांतरित करके मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • आर अनामिका अतिरिक्त कलेक्टर (देव)/परियोजना अधिकारी, जिला ग्रामीण विकास एजेंसी चैंगलपट्टू को ग्रामीण विकास और पंचायत राज के अतिरिक्त आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • तिरुवरूर जिला के कलेक्टर पद पर कार्यरत टीएमटी चारु श्री को स्थानांतरित करके लेखा निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • कृष्णागिरी जिला में कलेक्टर पद पर कार्यरत टीएमटी केएम सरयू को संयुक्त सचिव सरकार (प्रोटोकॉल) सार्वजनिक विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • विलुप्पुरम कलेक्टर पद पर कार्यरत सी पलानी को अतिरिक्त आयुक्त प्रशासन, हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती के पद पर नियुक्त किया गया है।

आईएएस आधिकारियों के स्थानंतरण की पूरी लिस्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews