
IAS Transfer 2025: दो राज्यों में प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिली है। पश्चिम बंगाल और गुजरात में दो-दो आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। उन्हें कार्यभार सौंपा गया है। सरकार ने अधिकारियों के स्थानंतरण और पोस्टिंग को लेकर आदेश जारी कर दिया है।
शासन द्वारा जारी आदेश के तहत कई विभागों के सचिव और निदेशक के प्रभार में बदलाव हुआ है। दोनों राज्यों में एक-एक आईएएस अधिकारियों को एडिशनल चार्ज मिला है। बैच 2013 के आईएएस अधिकारी दीपांकर मंडल, विशेष आयुक्त, विशेष सचिव और कार्यान्वयन शिकायत प्रकोष्ठ की निगरानी, मुख्यमंत्री कार्यालय, पश्चिम को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक परिवहन विभाग के निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग ने 13 मार्च 2025 को आदेश शादी।
पश्चिम बंगाल में इन्हें मिला अतिरिक्त प्रभार
राज्यपाल ने बैच 2001 के आईएएस ऑफिसर डॉ. पीबी सलीम को स्थानांतरित करके अल्पसंख्यक मामले एवं मदरसा शिक्षा विभाग के सचिव पद पर नियुक्त किया है। इसके अलावा उन्हें अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डब्ल्यूबीपीडीसीएल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इससे पहले वह मुख्यमंत्री कार्यालय के मॉनिटरिंग एवं कॉ-ऑर्डिनेशन विभाग में सचिव पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
गुजरात में हुआ इन अधिकारियों का तबादला
बैच 2007 के आद्रा अग्रवाल को राज्य कैडर में वापस भेजने पर आईएएस ऑफिसर राजेश शंकर के स्थान पर सामान्य प्रशासन विभाग (योजना) में सरकार के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। अगले आदेश तक उन्हें कुटीर एवं ग्रामीण उद्योग आयुक्त और उद्योग एवं खनन विभाग के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। बैच 2010 के आईएएस अधिकारी बीएच तलाटी को स्थानांतरित करके विशेष निदेशक, गृह राज्य ग्रामीण विकास संस्थान अहमदाबाद को तकनीकी शिक्षा निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है।

