ब्यूरोक्रेसी में फिर हुआ फेरबदल, राज्य में हुए 5 IAS अधिकारियों के तबादले, एक जिले के DC बदले, जानें किसे कहाँ भेज गया?

पाँच आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। एक राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी को भी नई पोस्टिंग मिली है। अफसरों को तत्काल प्रभाव ने कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है। आइए जानें किसे क्या जिम्मेदारी सौंपी गई है?
IAS Transfer 2025

पंजाबी में एक बार फिर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। 27 फरवरी को सीएम भगवंत मन की सरकार ने पांच आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। एक पीसीएस अफसर को भी नए पद की जिम्मेदारी सौंप गई है। तबादले और नियुक्ति (IAS Transfer Order 2025) को लेकर कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

बैच 2013 के आईएएस ऑफिसर विशेष सरंगल, डिप्टी कमिश्नर मोगा को स्थानांतरित करके ग्रेटर मोहाली क्षेत्र के विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक के रूप में नियुक्त किया गया है।  पोस्टिंग के लिए सेवाएं आवास एवं शहरी विकास विभाग के अधीन रखी गई है। बैच 2015 के आईएएस ऑफिसर संदीप कुमार, अतिरिक्त रजिस्ट्रार (प्रशासन) सहकारी समितियां को स्थानांतरित करके ग्रेटर लुधियाना क्षेत्र विकास प्राधिकरण लुधियाना के मुख्य प्रशासक के पद पर नियुक्त किया है। पोस्टिंग के लिए उनकी सेवाएं भी आवास एवं शहरी विकास विभाग के अधीन रखी गई है। वह हरप्रीत सिंह का पद ग्रहण करेंगे।

इस जिले को मिले नए डिप्टी कमिश्नर 

मोगा के डिप्टी कमिश्नर अब बैच 2017 के आईएएस अफसर सागर सेतिया होंगे इससे पहले वह उच्च शिक्षा एवं बोली के अपर सचिव पद पर कार्यरत थे। अभिजीत कपलिश को डीसी श्री मुख्तार साहिब पद के साथ-साथ अतिरिक्त निदेशक खान एवं भू विज्ञान पद की जिम्मेदारी सौंप गई है।

इन आईएएस अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

ओजस्वी, अतिरिक्त उपायुक्त (जनरल) फरीदकोटको स्थानांतरित करके पीसीएस अधिकारी विनीत कुमार के स्थान पर अतिरिक्त मुख्य प्रशासक, ग्रेटर लुधियाना क्षेत्र विकास प्राधिकरण लुधियाना के पद पर नियुक्त किया गया है। पोस्टिंग के लिए सेवाएं आवास एवं शहरी विकास विभाग को  प्रदान की गई है।

एक पीसीएस अधिकारी का तबादला हुआ

पीसीएस अधिकारी अमरिंदर सिंह मल्हि को  ग्रेटर मोहाली क्षेत्र विकास प्राधिकरण एसएएस नगर के अतिरिक्त मुख्य प्रशासक के रूप में नियुक्त किया गया है। इनकी पोस्टिंग भी आवास एवं शहरी विकास विभाग के अधीन रखी गई है। इससे पहले वह उप सचिव न्याय के पद पर कार्यरत थे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews