IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में हलचल, राज्य में हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले, यहाँ के कलेक्टर बदले, मिला नया पदभार, देखें लिस्ट

राज्य में एक साथ 13 आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। कई को एडिशनल चार्ज सौंपा गया है। कलेक्टर के प्रभार में फेरबदल हुआ है। आइए जानें किसे कहाँ और क्या जिम्मेदारी सौंपी गई है?
IAS Transfer 2025

गुजरात में नौकरशाही फेरबदल हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल की सरकार ने एक साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों को इधर से उधर किया है। स्थानंतरित करके नया कार्यभार सौंपा है। कई विभागों के सचिव भी बदले गए हैं। एक जिले को नए कलेक्टर भी मिले हैं। कई अफसरों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। तबादले और नियुक्ति को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है।

बैच 1997 के आईएएस अधिकारी अश्विनी कुमार को प्रमुख सचिव, खेल, युवा और सांस्कृतिक गतिविधियां विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। पहले वह शहरी विकास और शहरी आवास विभाग के प्रमुख सचिव पद पर कार्यरत थे। उन्हें विधायी और संसदीय मामलों के विभाग के प्रमुख सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है। रमेश चंद मीना को प्रमुख सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग को स्थानंतरित करके बंदरगाह और परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इस जिले को मिले नए कलेक्टर (IAS Transfer 2025)

प्रभात जोशी के स्थान पर राजकोट के कलेक्टर पद पर  बैच 2006 के आईएएस अधिकारी ओम प्रकाश को नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह नगर निगम आयुक्त, जूनागढ़ पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वहीं आशीष कुमार, कलेक्टर पंचमहल-गोधरा को आदिवासी विकास, गांधीनगर का निदेशक बनाया गया है। इसके अलावा गुजरात विकास सहायता एजेंसी (डी-एसएजी), गांधीनगर का एडिशनल चार्ज भी सौंपा गया है। प्रभा जोशी, कलेक्टर राजकोट की सेवाएं उद्योग एवं खान विभाग को गुजरात पर्यटन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के पद पर नियुक्ति के लिए दी गई है।

इन आईएएस अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी 

  • एम. थेन्नारसन, प्रमुख सचिव, खेल, युवा और सांस्कृतिक गतिविधियां विभाग को प्रमुख सचिव, शहरी विकास और शहरी आवास विभाग के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • गुजरात राज्य पेट्रोलियम निगम लिमिटेड गांधीनगर के प्रबंध निदेशक मिलिंद शिवराम तोरावणे को पंचायत ग्रामीण आवास एवं ग्रामीण विकास विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। उन्हें ग्रामीण विकास आयुकर एवं प्रमुख सचिव (ग्रामीण विकास) के साथ-साथ जीएसपीसी के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
  • आरती कंवर, शासन सचिव, वित्त विभाग (आर्थिक मामले) को सचिव वित्त विभाग (व्यय) पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • जेनु देवन, अधीक्षक, स्टाम्प एवं महानिरीक्षक पंजीकरण, गांधीनगर को मध्य गुजरात विज कंपनी लिमिटेड, वडोदरा के प्रबंध निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया गया है।
  •  सुथार राज रमेशचंद्र, जिला विकास अधिकारी, डाँग्स-आहवा को जिला विकास अधिकारी, नर्मदा राजपीपला पद पर नियुक्त किया गया है।
  • अंकित पन्नू को जिला विकास अधिकारी जामनगर बनाया गया है।
  • पाटील आनंद अशोक को जिला विकास अधिकारी, डाँग्स-आहवा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

आईएएस अफसरों के स्थानंतरण की पूरी लिस्ट देखें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews