MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

IAS Transfer: इन 3 आईएएस अफसरों को मिला नया कार्यभार, तबादले का आदेश जारी 

तीन आईएएस अफसरों का तबादला हुआ है। एक को केंद्र प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया। आदेश भी जारी हो चुका है। आइए जानें सरकार ने किसे क्या जिम्मेदारी दी है?
ias transfer 2025

एक बार फिर ब्यूरोक्रेसी में हलचल (IAS Transfer 2025) देखी गई है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अफसरों को नई जिम्मेदारी शासन द्वारा सौंपी गई है। इसके आईआरएस अफसर को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। असम में हेमंत बिश्व शर्मा में दो आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। कार्मिक विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है।

आईआरएस अधिकारी श्रेयांश मोहन, जिन्हें राजस्व विभाग द्वारा केंद्र प्रतिनियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है। अब उन्हें केंद्र स्टाफिंग योजना के अंतर्गत उच्च शिक्षा विभाग में उप सचिव पद पर नियुक्ति के लिए चुना गया है। वह 4 वर्ष की अवधि के लिए यह कार्य संभालेंगे।

सुधांश पंत का तबादला 

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने सुधांश पंत को अचानक प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली भेजा है। उन्हें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह अमित यादव के स्थान पर 1 दिसंबर से यह कार्यभार ग्रहण करने वाले हैं। इससे पहले वह राजस्थान के मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। बता दें 13 महीने बाद उनका रिटायरमेंट होने वाला है।

असम में दो आईएएस अफसरों का तबादला 

आईएएस अधिकारी मुकेश चौधरी साहू, अतिरिक्त मुख्य सचिव, महिला एवं बाल विकास बोडोलैंड कल्याण विभाग और परिवहन विभाग को बोडोलैंड कल्याण विभाग और परिवहन विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव के प्रभार से मुक्त किया गया है। इसके अलावा अब उन्हें बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र कोकराझार के प्रधान सचिव सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर अतिरिक्त प्रभार के रूप में नियुक्त किया गया है।

आकाश दीप को परिवहन और बोडोलैंड कल्याण विभाग के आयुक्त और सचिव पद पर तैनात किया गया है, जो पहले प्रमुख सचिव मुख्य कार्यकारी अधिकारी बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र कोकराझार असम पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews