IAS Transfer: एक साथ 17 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी, देखें लिस्ट 

दिल्ली में 43 आईएएस और DANICS अधिकारियों का तबादला किया गया है। कई को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
IAS Transfer 2026

IAS Transfer

दिल्ली में नौकरशाही फेरबदल देखने को मिला है। एक साथ 17 आईएएस और 26 DANICS अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया गया है। डिप्टी कमिश्नर, एसडीएम, सचिव, विशेष सचिव और निदेशक समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश उपराज्यपाल के नाम से डिप्टी सेक्रेटरी (सर्विसेस) जितेंद्र कुमार अरोड़ा ने बुधवार को जारी किया है।

आईएएस अधिकारी बिपुल पाठक को अतिरिक्त मुख्य सचिव (सामाजिक कल्याण) पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें अतिरिक्त मुख्य सचिव (एससी/एसटी/ओबीसी) और अतिरिक्त मुख्य सचिव (WCD) सौंपा गया है। नवीन कुमार चौधरी को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (आई एंड एफसी) पद के साथ-साथ सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी थी संभालेंगे।

पांडुरंग के. पॉल को (लैंड एंड बिल्डिंग) सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें सचिव-सह-आयुक्त (श्रम) और सेक्रेटरी (कॉर्पोरेशन) पद का अतिरिक्त प्रभाव सौंपा गया है। जितेंद्र यादव को एमडी (डीटीसी) बनाया गया है। इसके अलावा आईटी (सेक्रेट्री) पद की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। किसी के साथ उन्हें विशेष आयुक्त (ट्रांसपोर्ट) पद के प्रभाव से मुक्त कर दिया गया है।

इन जिलों के DM बदले

साउथ वेस्ट दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर या DM पद की जिम्मेदारी अब किशोर क्षीरसागर को सौंपी गई है। इसके अलावा वह पंचायत निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। पहले वह पुरानी दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर पद पर कार्यरत है। मेकाला चैतन्या प्रसाद को विशेष सचिव (हेल्थ) पद पर नियुक्त किया गया है, जो पहले साउथ वेस्ट के डीएम पद पर कार्यरत थे। पुरानी दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर या डीएम पद की जिम्मेदारी DANICS अधिकारी धर्मेंद्र कुमार को सौंपी गई है।

इन आईएएस अफसरों को भई मिली नई जिम्मेदारी

  • पाटिल प्रांजल लाहेनसिंह को विशेष निदेशक (डब्ल्यूसीडी)  प्रभार दिया गया है।
  • अमोल श्रीवास्तव को विशेष आयुक्त ट्रांसपोर्ट पद की जिम्मेदारी मिली है।
  • आईएएस अधिकारी संदीप कुमार सिंह को विशेष सचिव सीएमओ पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें विशेष सचिव (वित्त) और एमडी (एसआरडीसी) पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
  •  डी.वर्मा को विशेष सचिव (प्लानिंग) ईडी (डीएफसी) पद से मुक्त करते हुए DUSIB के सदस्य पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • पंकज कुमार कंट्रोलर (W एंड M) पर बने रहेंगे। इसके अलावा उन्हें विशेष सचिव एनसीआर पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • डब्ल्यूसीडी के निदेशक पद पर जी. सुधाकर बने रहेंगे। इसके अलावा वह एमडी (एसयूएलएम) और सदस्य सचिव डीसीडब्ल्यू पद का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
  • सुनीलअंचिपका को डीटी एंड डीटीसी के एमडी और सीईओ पद की जिम्मेदारी के साथ-साथ स्पेशल सेक्रेटरी (पीडब्ल्यूडी) और स्पेशल सचिव (पर्यटन) पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • संतोष कुमार राय डीडीएमए के विशेष सचिव पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा उन्हें विशेष सचिव (गृह) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • स्पेशल कमिश्नर ट्रेड एंड टैक्स की जिम्मेदारी संजीव कुमार को दी गई है।

आईएएस और DANICS अधिकारियों की तबादला सूची देखें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews