IAS Transfer: दो राज्यों में प्रशासनिक हलहल, 5 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, आदेश जारी 

पाँच आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव हुआ है। किसी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है तो किसी को इससे मुक्त किया गया है। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसी क्या जिम्मेदारी मिली है?
IAS Transfer 2026

छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में नौकरशाही बदलाव (IAS Transfer) देखने को मिला है। महाराष्ट्र में देवेंद्र फडण्वीस की सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों को नया प्रभार सौंपा है। छत्तीसगढ़ में भारतीय प्राशसनिक सेवा के दो अधिकारियों के प्रभार में बदलाव हुआ है। तबादले और नियुक्ति को लेकर राज्य सरकार ने 11 मार्च 2026 को आदेश जारी किया है।

बैच 2006 के आईएएस अधिकारी विजय सूर्यवंशी को नगर आयुक्त, पिंपरी, चिंचवड नगर निगम, पिंपरी पुणे पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह कोंकण डिवीजन मुंबई में संभागीय आयुक्त पद पर कार्यरत थे।

महाराष्ट्र में इन अफसरों को भी मिला नया पदभार 

2015 के आईएएस अधिकारी बापू पवार को स्थानांतरित करके महाराष्ट्र चिकित्सा सामग्री खरीद प्राधिकरण मुंबई का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बनाया गया है। इससे पहले वह जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग में संयुक्त सचिव पद पर कार्यरत थे। वहीं महाराष्ट्र चिकित्सा सामग्री खरीद प्राधिकरण मुंबई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद पर कार्यरत आईएएस अधिकारी महेश अव्हाड को पुणे महानगर परिवहन महामंडल लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक पद का प्रभार सौंपा गया है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने इन आईएएस अफसरों को सौंपी नई जिम्मेदारी 

बैच 2011 के आईएएस अधिकारी चंदन कुमार को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में वह विशेष सचिव, वित्त विभाग पद पर कार्यरत है। इसके अलावा संचालक, बजट और मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं। आईएएस अधिकारी तीर्थराज अग्रवाल को उपसचिव धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग के पद के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। वह उप सचिव, योजना आर्थिक एवं संख्यायिकी विभाग पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।


Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews