IAS Transfer: राज्य में एक साथ 10 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी, देखें लिस्ट 

राज्य सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों को फेज-2 ट्रेनिंग से वापस लौटने पर नया पदभार सौंपा है। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ नियुक्त किया गया है?
IAS Transfer 2026

पंजाब की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव (IAS Transfer) देखने को मिला है। राज्यपाल की मंजूरी से फेज-2 ट्रेनिंग से वापस लौटने पर बैच 2024 के 10 आईएएस अधिकारियों को नया पदभार सौंपा गया है। अलग-अलग जिलों के डिप्टी कमिश्नर के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) पद पर नियुक्त किया गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश 21 अगस्त को सरकार के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने जारी किया गया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू है।

आईएएस अधिकारी गुरलीन पठान को डिप्टी कमिश्नर के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (अर्बन अफेयर्स) पद की जिम्मेदारी दी गई है। अमृतसर डीसी के ओएसडी (अर्बन अफेयर्स) पद पर अभिमन्यु मलिक को नियुक्त किया गया है। शिवांश राठी को डीसी अमृतसर के ओएसडी पद की जिम्मेदारी मिली है।

इन आईएएस अफसरों को भी मिला नया पदभार 

हर्षित शर्मा को फेज-2 ट्रेनिंग से वापस लौटने पर मोगा डिप्टी कमिश्नर के ओएसडी शहरी विकास पद पर नियुक्त किया गया है। जालंधर डिप्टी कमिश्नर के ओएसडी शहरी विकास पद पर शिवांश अस्थाना को भेजा गया है। एसएएस नगर लुधियाना डीसी के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (अर्बन अफेयर्स) पद पर लिंधिया एल आन  को नियुक्त किया गया है।

प्रगति रानी को लुधियाना डीसी के ओएसडी शहरी विकास पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। होशियारपुर डीसी के ओएसडी शहरी विकास पद पर ऑइशी मंडल को नियुक्त किया गया है। पीयूष बुरदक को लुधियाना डिप्टी कमिश्नर के ओएसडी शहरी विकास पद पर नियुक्त किया गया है। मुकिलन आर को पटियाला डीसी के OSD अर्बन अफेयर्स पद पर भेजा गया है।

11 अगस्त को भी हुआ था आईएएस अफसरों का तबादला

वरुण रूजम, परिवहन प्रशासनिक सचिव पद को स्पोर्ट्स एंड यूथ सर्विसेज के प्रशासनिक सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। साक्षी साहनी को मिशन डायरेक्टर, नेशनल हेल्थ मिशन और नोडल ऑफिसर, एंटी ड्रग कैम्पेन और स्पोर्ट्स एंड यूथ सर्विसेज निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। निकास कुमार, आयुक्त नगर निगम, जालंधर को अतिरिक्त सचिव, जनरल एडमिनिस्ट्रेशन एंड कॉर्डिनेशन पद पर नियुक्त किया गया था।  संदीप ऋषि को आयुक्त नगर निगम जालंधर पद का एडिशनल चार्ज सौंपा गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews