IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ हुआ 12 आईएएस अधिकारियों का तबादला, आदेश जारी 

दिल्ली में कई आईएएस और DANICS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव हुआ है। कई विभागों में नए सचिव और एमडी नियुक्त किए गए हैं। कुछ को एडिशनल चार्ज भी सौंपा गया है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
IAS Transfer 2026

दिल्ली की ब्यूरोक्रेसी में बड़ी हलचल देखने को मिली है। उप राज्यपाल ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 12 अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया है। 11 DANICS अफसरों के प्रभार में भी बदलाव हुआ है। सभी को अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश शुक्रवार को सरकार द्वारा जारी किया गया है।

आईएएस अधिकारी नवीन चौधरी को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (आई एंड एफसी) पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। संदीप कुमार को पीडब्ल्यूडी का प्रधान सचिव बनाया गया है। इससे पहले वह प्रधान सचिव (सतर्कता) पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा प्रधान सचिव (सर्विसेज) और डीएसएसएसबी के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे।

उपराज्यपाल के विशेष सचिव बदले गए

उप राज्यपाल दिल्ली के विशेष सचिव पद पर कार्यरत किशोर क्षीरसागर लक्ष्मण को स्थानांतरित करके पुरानी दिल्ली का नया डीएम बनाया गया है। साथ ही वह एमडी (एसआरडीसी) पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। चीमाला शिवा गोपाल रेड्डी को उपराज्यपाल दिल्ली के विशेष सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं विकास आनंद को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें सचिव (आई एंड पी) और यूटीसीएस निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

इन आईएएस अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी

आईएएस अधिकारी दिलराज कौर जो पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे थे, उन्हें डीसीएचएफसी का नया एमडी बनाया गया है। साथ ही DSFDC एमडी पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। नंदिनी पालीवाल को सचिव (सतर्कता) पद पर नियुक्त किया गया है और डीएसएसएसबी अध्यक्ष पद का एडिशनल चार्ज भी सौंपा गया है।

यशपाल गर्ग को सचिव (प्लानिंग) पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा वह सेक्रेटरी (लैंड एंड बिल्डिंग) और विकास आयुक्त पद का  अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। नीरज कुमार को एससी/एसटी/ओबीसी विशेष सचिव पद के साथ-साथ सोशल वेलफेयर निदेशक और ईडी, DSFDC पद के निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। आईएएस तबादले की सूची नीचे दी गई है-

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews