IAS Transfer: इन 12 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, मिला नया पदभार, यहाँ देखें लिस्ट  

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 12 अधिकारियों को सरकार ने नई जिम्मेदारी सौंपी है। एडिशनल कमिश्नर और सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
IAS Transfer 2026

तेलंगाना बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। एक साथ 10 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया गया है। मुख्य सचिव के रामाकृष्ण राव राज्यपाल की मंजूरी के बाद तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश 11 फरवरी को जारी कर दिया। वहीं जम्मू-कश्मीर में भी 2 आईएएस अफसरों के प्रभार में बदलाव हुआ है। सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट और सचिव पद के प्रभार में फेरबदल हुआ है। इससे संबंधित आदेश मंगलवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया था।

तेलंगाना सरकार ने आईएएस अधिकारी डॉ ज्योति बुद्ध प्रकाश, सचिव, एससीडी विभाग को सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात किया है। इस पद से एफएसी ने डी. कृष्णा भास्कर को कार्यमुक्त कर दिया गया है।

सब्यसाची घोष, सरकार के विशेष मुख्य सचिव (फ्लैगशिप कल्याण और विकासात्मक योजना इकाई का क्रियान्वयन) को विशेष मुख्य सचिव, अनुसूचित जाति विकास विभाग और आयुक्त अनुसूचित जाति विकास के पदों पर एफसीसी में रखा गया है। इसके अलावा वह विशेष मुख्य सचिव, जनजाति कल्याण विभाग और विशेष मुख्य सचिव, जनजातीय कल्याण विभाग, विशेष मुख्य सचिव, कनल्याण और आयुक्त जनजाति कल्याण के एफसीसी पदों पर बने रहेंगे।

तेलंगाना में इन आईएएस अफसरों को भी मिला नया पदभार 

  • संदीप कुमार सुल्तानिया, प्रधान सचिव वित्त विभाग को प्रधान सचिव, योजना विभाग और महानिदेशक तेलंगाना रिमोट सेंसिंग अनुप्रयोग केंद्र के पद पर एफएसी में रखा गया है।
  • डी. दिव्या, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ग्रामीण गरीबी उन्मूलन समिति को आयुक्त, पीआर और आरडी के पद पर एफएसी में रखा गया है।
  • आर.वी कर्णन को ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है।
  • जी. श्रीजना, अतिरिक्त आयुक्त, जीएचएमसी को स्थानांतरित करके आयुक्त साइबराबाद नगर निगम के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • टी. विनय कृष्ण रेड्डी अतिरिक्त आयुक्त, जीएचएमसी को स्थानांतरित करके मल्काजगीरी नगर निगम के आयुक्त पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • पी. कात्यायनी देवी, एडिशनल चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, सोसाइटी फॉर एलिमिनेशन एलिमिनेशन ऑफ़ रूरल पॉवर्टी स्थानांतरित करके स्टेट नोडल ऑफिसर प्रजावाणी के तौर पर पदस्थ किया गया है। साथ ही उन्हें राज्य वित्त निगम के संयुक्त प्रबंध निदेशक के पद पर एफएसी में रखा गया है।
  • मयंक मित्तल, कार्यकारी निदेशक, एचएमडब्ल्यूएस एंड एसबी को संयुक्त प्रबंध निदेशक, एचएमडब्ल्यूएस एंड एसबी के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • यू. रघुराम शर्मा, माननीय आईटी इंडस्ट्रीज और एलए लिमिटेड के ओएसडी को इंडस्ट्रीज और कॉमर्स के स्पेशल सेक्रेटरी के पद पर भेजा गया है।


जम्मू-कश्मीर आईएएस तबादला 

शुभांकर प्रत्यूष पाठक सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट, उरी को स्थानांतरित करके अतिरिक्त सचिव LG सचिवालय के पद पर नियुक्त किया गया है। बैच 2023 के आईएएस अधिकारी प्रिंस कुमार को सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट, उरी के पद पर पदस्थ किया गया है। इससे पहले वह सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट कोकरनाग के पद पर कार्यरत थे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews