IAS Transfer: राज्य सरकार ने एक साथ 14 आईएएस अधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी

एक साथ 14 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। प्रधान सचिव, विशेष सचिव, निदेशक समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव किया गया है। आदेश जारी हो चुकी है। आइए जानें किसे कहाँ नियुक्त किया गया है?
IAS Transfer 2026

केरलम में प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। एक साथ 14 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया गया है। कई को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। अनुसूचित जाति विकास विभाग और अर्बन अफेयर्स निदेशक बदले गए हैं। सीईओ, विशेष सचिव, प्रधान सचिव और आयुक्त पदों के प्रभार में भी बदलाव हुआ है।  तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश सामान्य प्रशासनिक विभाग ने जारी है, जो 16 जुलाई 2026 से प्रभावी है।

आईएएस अधिकारी पुनीत कुमार रेजिडेंट कमिश्नर, केरल हाउस नई दिल्ली, जल संसाधन विभाग में “अंतर-राज्यीय जल से संबंधित मामलों” का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मिन्हाज आलम अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह एवं सतर्कता विभाग को उद्योग (कॉयर) विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। डॉ शर्मिला मेरी जोसेफ, प्रधान सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को आयुष विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

स्थानीय स्वशासन विभाग के उप सचिव बदले गए

डी. धर्मलाश्री, निदेशक, अनुसूचित जाति विकास विभाग को स्थानांतरित करके उप सचिव, स्थानीय स्वशासन विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें मिशन निदेशक केरल सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं सुहास एस, स्पेशल सेक्रेटरी, वॉटर रिसोर्सेस डिपार्टमेंट को विशेष सचिव हाउसिंग डिपार्मेंट के साथ-साथ मैनेजिंग डायरेक्टर केरल इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (KIIDC) का एडिशनल चार्ज मिला है।

इन आईएएस अफसरों का भी मिला नया पदभार

प्रेम कृष्णन, रजिस्ट्रार सहकारी समितियां को स्थानांतरित करके ज्वाइंट सेक्रेटरी, वॉटर रिसोर्सेस पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें केरल वॉटर अथॉरिटी का मैनेजिंग डायरेक्टर पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। प्रशांत एन को विशेष सचिव, खेल एवं युवा के विभाग, चिड़ियाघर, संग्रहालय, पुरातत्व और अभिलेखागार के सचिव का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है।

कृषि निदेशक पद पर कार्यरत बैच 2013 के आईएएस अधिकारी डॉ श्रीराम वी.  मैनेजिंग डायरेक्टर KASE पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूफियाँ अहमद को निदेशक अर्बन अफेयर्स पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें स्मार्ट सिटी तिरुवनंतपुरम लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और एंप्लॉयमेंट एंड ट्रेनिंग के निदेशक पद अतिरिक्त प्रभार भी मिला है। अपूर्व त्रिपाठी पंचायत निदेशक को प्रोजेक्ट डायरेक्टर, इंफॉर्मेशन केरल मिशन पद का प्रभार सौंपा गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews