
गुजरात और उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। 17 जनवरी को तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश सरकार ने जारी कर दिया है। उत्तराखंड में 19 आईएएस अफसरों को स्थानांतरित (IAS Transfer) किया गया है। सहकारिता और सामान्य प्रशासन विभाग समेत विभागों के सचिव बदले गए हैं। ऑडिट और अल्पसंख्यक कल्याण विभागों में नए निदेशक भी नियुक्त किए गए हैं। वहीं गुजरात में भूपेंद्र पटेल की सरकार ने एक आईएएस अफसर को नया पदभार सौंपा है।
शनिवार को जारी उत्तराखंड शासन कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग एक द्वारा जारी आदेश के तहत आर. मीनाक्षी सुंदरम को प्रमुख सचिव, आवास, आयुक्त आवास और मुख्य प्रशासक उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण पद से मुक्त कर दिया गया है। शैलेश बंगीली को सचिव पेयजल के प्रभार से मुक्त किया गया है।
नागरिक उड्डयन सचिव और आयुक्त आवास बदले गए
सचिन कुर्वे, सचिव नागरिक उड्डयन को सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग आयुक्त स्वास्थ्य, पीडी/यूके, हेल्थ सिस्टम देव प्रोजेक्ट पद का प्रभार सौंपा गया है। इस पद पर कार्यरत आर. राजेश कुमार को स्थानंतरित करके सचिव, आवास, आयुक्त आवास और मुख्य प्रशासक उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण पद पर नियुक्त किया गया है। दीपेंद्र कुमार चौधरी को सचिव, सचिवालय प्रशासन, आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग पद से मुक्त किया गया है।
उत्तराखंड में इन आईएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी
- रणवीर सिंह चौहान को पेयजल सचिव, सचिवालय प्रशासन विभाग के पद पर भेजा गया है।
- अहमद इकबाल को सचिव, सहकारिता पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें अपर सचिव वित्त, ऊर्जा, आवास और मुख्य कार्यपालक अधिकारी भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण देहरादून पद से मुक्त किया गया है।
- रंजन राजगुरु, अपर सचिव, विद्यालय शिक्षा को सचिव आयुष सेवा, आयोष शिक्षा विभाग पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- आनंद स्वरूप को सचिव, खाद्य नागरिक, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले और आयुक्त खाद्य परियोजना पद पर नियुक्त किया गया है।
- सचिव नियोजन आईएएस अधिकारी देव कृष्णा तिवारी को बनाया गया है। इससे पहले वह अपर सचिव, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग और मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तराखंड खादी ग्रामोद्योग बोर्ड पद पर कार्यरत थे।
- उमेश नारायण पांडे को सचिव पुनर्गठन भाषा विकास पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जो पहले अपर सचिव उद्योग, निदेशक राजकीय मुद्रालय रुड़की उत्तराखंड पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
- राजेंद्र कुमार को सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग पद पर भेजा गया है।
- निर्वाचन का अपर सचिव विजय कुमार जोगदाण्डे को बनाया गया है।
- निदेशक ऑडिट पद पर मनमोहन मैनाली को नियुक्त किया गया है।
गुजरात आईएएस तबादला
बैच 2000 के आईएएस अधिकारी अनुपम आनंद को स्थानांतरित करके उनकी सेवाएं स्पेस डिपार्टमेंट के तहत ज्वाइंट सेक्रेटरी IN-SPACe अहमदाबाद के तौर पर नियुक्त करने के लिए भारत सरकार को दी गई है। यह पद संभालने की तारीख से 5 साल के लिए अगले आदेश तक लागू होगा। गुजरात सामान्य प्रशासन ने 17 जनवरी को से संबंधित आदेश जारी किया है।

