IAS Transfer: इन 28 आईएएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी, देखें पूरी लिस्ट 

दो राज्यों की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव हुआ है। 25 से अधिक आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। कई जिलों के डीसी भी बदले गए हैं। आइए जानें किसे क्या जिम्मेदारी सौंपी गई है?
IAS Transfer 2026

जम्मू-कश्मीर और पंजाब में एक ही दिन प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। एक साथ 28 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश 20 फरवरी 2026 को जारी हो चुका है। आयुक्त, सचिव, डिप्टी कमिश्नर, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है।

जम्मू एवं कश्मीर में 20 आईएएस अधिकारियों को नया पदभार सौंपा गया है। रईसी, अनंतनाग, बारामुल्ला, समेत कई जिलों के डीसी बदले गए हैं। इसके अलावा सहकारी विभाग और आईटी डिपार्टमेंट समेत कई विभागों के सचिव के प्रभार में भी बदलाव हुआ है। जाब में 8 आईएएस समेत कुल 96 प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला हुआ है।जालंधर, बरनाला, फिरोजपुर, समेत कई जिलों के अतिरिक्त उपायुक्त बदले गए हैं।

जम्मू एंड कश्मीर आईएएस तबादला सूची 

  • आईएएस अधिकारी अश्विनी कुमार जो पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे थे ,उन्हें वित्त आयुक्त (एडिशनल चीफ सेक्रेटरी), पावर डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही वह प्रशासनिक सचिव माइनिंग डिपार्टमेंट का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
  • आशीष चंद्र वर्मा को पर्यटन विभाग का वित्त आयुक्त बनाया गया है। उन्हें एग्रीकल्चर प्रोडक्शन डिपार्मेंट के प्रशासनिक सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
  • शैलेंद्र कुमार को वित्तीय आयुक्त (वित्त विभाग के पद की जिम्मेदारी दी। गई है आईएएस अधिकारी एम. राजू को हेल्थ एंड मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट का प्रशासनिक सचिव बनाया गया है।
  • आर. एलिस को प्लानिंग, डेवलपमेंट एंड मॉनिटरिंग डिपार्टमेंट का आयुक्त या सचिव पद की जिम्मेदारी सौंप गई है। साथ ही वह प्रशासनिक सचिव, आईटी डिपार्टमेंर का पदभार भी संभाल लेंगे।
  •  आयुक्त/सचिव सहकारी विभाग पद के जिम्मेदारी यशा मुडगल को सौंपी गई है।
  • डॉ शाहिद इकबाल को आयुक्त या सचिव, युवा सेवाएं और खेल विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • डॉ पीयूष सिंगाल को प्रशासनिक सचिव, सार्वजनिक शिकायत विभाग पद का प्रभार सौंपा गया है।
  • अंजलि शेरावत को मिशन डायरेक्टर, जल जीवन मिशन के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • अथर आमिर उल शफ़ी खान को डीसी, बडगाम पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह कुलगाम के डीसी पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
  • रईसी का नया डीसी और कुमार अभिषेक को बनाया गया है।
  • अनंतनाग डीसी पद की जिम्मेदारी डॉ बिलाल मोहिउद दिन भट को सौंपी गई है।
  • उधमपुर का डीसी मिंगा शेरपा को बनाया गया है।
  • बरामुल्ला डीसी पद की जिम्मेदारी सईड फर्रुखुद्दीन हमीद को सौंपी गई है।
  • रोजगार निदेशक पद पर हरविंदर सिंह को नियुक्त किया गया है।
  • कुलगाम डीसी पद पर शहजाद आलम को नियुक्त किया गया है।

पंजाब आईएएस तबादला सूची 

आईएएस अधिकारी राजदीप सिंह बराड़ को अतिरिक्त उपायुक्त (शहरी विकास) भटिंडा पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही वह अतिरिक्त मुख्य प्रशासक भटिंडा डेवलपमेंट अथॉरिटी पद की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। रविंदरजीत सिंह बराड़ को एडिशनल चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही वह अतिरिक्त सचिव, एनआरआई अफेयर्स पद की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। अतिरिक्त उपयुक्त (ग्रामीण विकास) जालंधर पद की जिम्मेदारी दिव्या पी. को सौंपी गई है।

विवेक कुमार मोदी को अतिरिक्त उपायुक्त (जनरल) बरनाला पद पर नियुक्त किया गया है। कृष्ण पाल राजपूत को अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास) फिरोजपुर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। देवी गोयल को अतिरिक्त उपायुक्त (जनरल) श्री मुक्तसर साहिब पद पर नियुक्त किया गया है। कृतिका गोयल को सब डिविजनल मजिस्ट्रेट, महल कलन, पद की जिम्मेदारी दी गई है। राकेश कुमार मीणा को ज्वाइंट कमिश्नर, नगर निगम भटिंडा पद पर नियुक्त किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews