IAS Transfer: राज्य में साथ हुआ 3 आईएएस अफसरों का तबादला, 64 को मिला प्रमोशन, देखें लिस्ट

राज्य में 3 आईएएस अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल हुआ है। 60 से अधिक अफसरों को प्रमोशन भी मिला है। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ पदस्थ किया गया है?
IAS Transfer 2026

पश्चिम बंगाल की ब्यूरोक्रेसी में एक बार फिर हलचल (IAS Transfer) देखने को मिली है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार ने एक साथ 64 आईएएस अधिकारियों को प्रमोट कर दिया है। वहीं 3 भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला किया गया है। इससे संबंधित अलग-अलग आदेश कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग ने 21 जनवरी को जारी कर दिया है।

बैच 2002 की आईएएस अधिकारी स्मारकी महापात्र को फिर से स्थानांतरित किया गया है। 20 जनवरी को उन्हें सचिव, शिक्षा विस्तार एवं पुस्तकालय सेवा विभाग में पद पद नियुक्त करने का आदेश जारी किया गया था। जिसमें राज्य सरकार ने बदलाव किया है। वह सचिव, फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज़ एंड हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट में सचिव पद पर कार्यरत रहेंगी। बुधवार को जारी आईपीएस अधिकारी डॉ. राजेश कुमार के ट्रांसफ़र ऑर्डर को रद्द कर दिया गया है।

इन आईएएस अफसरों को भी नई जिम्मेदारी 

आईएएस अधिकारी वंदना यादव, प्रिंसिपल सेक्रेटरी, इंडस्ट्रीज़, कॉमर्स एंड एंटरप्राइजेज डिपार्मेंट को प्रधान सचिव, सार्वजनिक उद्यम और औद्योगिक पुनर्निर्माण विभाग पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इससे पहले से ही वह मैनेजिंग डायरेक्टर WBIDC पफ का एडिशनल चार्ज संभाल रही हैं। सार्वजनिक उद्यम और औद्योगिक पुनर्निर्माण विभाग में सचिव पद पर कार्यरत स्मिता पांडे को अतिरिक्त महानिदेशक एनएसएटीआई, पश्चिम बंगाल के पद पर नियुक्त किया गया है।

बैच 2001 के दो आईएएस अफसर प्रमोट हुए

राज्य में बैच 2001 के दो आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति किया गया है। एडिशनल डायरेक्टर, एसएसएटीआई पश्चिम बंगाल पद पर कार्यरत डॉ अश्विनी कुमार यादव को प्रमोट करके प्रधान सचिव रैंक में एडिशनल डायरेक्टर पद पर नियुक्त किया गया है। पी.बी सलीम को प्रधान सचिव, अल्पसंख्यक मामले मामले और मदरसा शिक्षा विभाग बनाया गया है।

बैच 2010 के 17 आईएएस अधिकारियों को प्रमोट किया गया है। बैच 2013 के 19, 2017 के 15 और 2022 के 11 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति मिली है। कई जिलों के डीएम और एडीएम बदले गए हैं। नॉर्थ 24 परगना के डीएम शशांक सेठी को सचिव रैंक में प्रमोट किया गया है। इस सूची में अलीपुरद्वार के डीएम अरविंद कुमार, मुर्शिदाबाद के डीएम मिथुन सिंघानिया, मालदा के जिला पदाधिकारी डॉ प्रीति गोयल, जलपाईगुड़ी की डीएम शमा परवीन और दक्षिण दिनाजपुर के डीएम बालासुब्रमनियन भई शामिल हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews