IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 31 आईएएस अफसर इधर से उधर, तबादला सूची जारी, यहाँ देखें 

दो राज्यों में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। कई आईएएस अफसरों का तबादला हुआ है। कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। आइए जानें किसे कहाँ और क्या जिम्मेदारी मिली है?
IAS Transfer 2026

बिहार और तमिलनाडु में बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया गया है। सम्राट चौधरी की सरकार ने 21 आईएएस अधिकारियों को नया पदभार सौंपा है। वहीं तमिलनाडु में सीएम सी. जोसेफ विजय की सरकार ने 10 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी हो चुका है।

शुक्रवार को जारी आदेश के तहत तमिलनाडु में आईएएस अधिकारी प्रभुशंकर, प्रबंध निदेशक महानगर परिवहन निगम लिमिटेड को स्थानांतरित करके निदेशक भूविज्ञान और खनन पद पर नियुक्त किया गया है। डॉ.वीपी जय शिलान को पर्यटन निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें तमिलनाडु टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

तमिलनाडु आईएएस तबादला सूची 

  • थिरु आकाश जिला कलेक्टर मदुरई जिला को थिरु निशांत कृष्ण के स्थान पर शिवगंगा जिले का जिला कलेक्टर बनाया गया है।
  • थिरु निशांत कृष्ण अब मदुरई जिले का जिला कलेक्टर पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।
  • टीएमटी पी. पोनमणि को अतिरिक्त आयुक्त, हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्त तिरुचिरापल्ली क्षेत्र के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • टीएमटी जे. इनोसेंट दिव्या को छुट्टी से वापस लौटने पर तमिलनाडु हैंडलूम विवर्स को-ऑपरेटिव सोसाइटी के मैनेजिंग डायरेक्टर पद पर नियुक्त किया गया है।
  • कविता रामू की सेवाएं को तमिलनाडु अर्बन फाइनेंस एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड को मैनेजिंग डायरेक्टर पद पर नियुक्ति के लिए दी गई है।
  • थिरु टी. मोहन की सेवाएं मैनेजिंग डायरेक्टर पद पर नियुक्ति के लिए मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड को दी गई है।
  • टीएमटी श्रेया पी सिंह की सेवाएं ज्वाइंट कमिश्नर के तौर पर नियुक्ति के लिए ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन को सौंपी गई है।
  • टीएमटीपी रमन सरस्वती की सेवाएं डायरेक्टर पद पर नियुक्ति के लिए तमिलनाडु अर्बन हैबिटेट डेवलपमेंट बोर्ड को दी गई है।

बिहार आईएएस तबादला सूची 

आईएएस अधिकारी आनंद किशोर को स्थानांतरित करके अपन मुख्य सचिव पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। रॉबर्ट एल चोंग्थू को प्रधान सचिव संसदीय कार्य विभाग पद की जिम्मेदारी दी गई है। मो. सोहैल को सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग एवं जांच आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। त्यागराजन एसएम को अध्यक्ष बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पद पर नियुक्त किया गया है। वह विशेष सचिव, स्वास्थ्य विभाग पद का अतिरिक्त भी संभालेंगे।

नवीन कुमार को विशेष सचिव, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही वह सचिव, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, प्रभारी सचिव सूचना एवं जनसंपर्क विभाग और प्रबंध निदेशक बिहार स्टेट बेवरेजेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। कुंदन कुमार को समर्हत्ता एवं जिला पदाधिकारी पटना पद पर नियुक्त किया गया है। सुब्रत कुमार सेन को प्रबंध निदेशक बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड पद पर भेजा गया है।

धर्मेंद्र कुमार को अध्यक्ष बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड पद पर नियुक्त किया गया है। उदिता सिंह को समर्हत्ता एवं जिला पदाधिकारी नालंदा बिहार शरीफ पद पर पर भेजा गया है। सौरभ जोरवाल को प्रबंध निदेशक साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड पद की जिम्मेदारी दी गई है। अंशुल अग्रवाल को समर्हत्ता एवं जिला पदाधिकारी बांका पद पर नियुक्त किया गया है। गौरव कुमार गौरव को समर्हत्ता एवं जिला पदाधिकारी मुजफ्फरपुर पद पर भेजा गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews