IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में बदलाव, केंद्र सरकार ने 33 आईएएस अफसरों को सौंपी नई जिम्मेदारी, आदेश जारी 

केंद्र सरकार ने 33 आईएएस अफसरों को नया पदभार सौंपा है। कई विभागों के ज्वाइंट सेक्रेटरी और निदेशक बदले गए हैं। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ पदस्थ किया गया है?
IAS Transfer 2026

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने आईपीएस, आईएएस, आईआरएस समेत ज्वाइंट सेक्रेटर स्तर के 48 अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया है। उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश 13 अप्रैल 2026 को जारी किया है। आईएएस अधिकारी कपिल मीणा को नेशनल हॉर्टिकल्चर बोर्ड, एग्रीकल्चर एंड एफडब्ल्यू डिपार्टमेंट के एमडी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह यह पदभार 5 वर्ष की अवधि के लिए संभालेंगे।

आईआरएएस अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव को एडिशनल एफए और ज्वाइंट सेक्रेटरी, रक्षा मंत्रालय के पद पर नियुक्त किया है। ICoAS अधिकारी जी वेंकटेश को ज्वाइंट सेक्रेटरी, केमिकल एंड पेट्रोकेमिकल्स विभाग बनाया गया है। आईएफओएस अधिकारी गिरीश चंद्रशेखर होसुर की नियुक्ति संयुक्त सचिव विकलांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण विभाग के पद की गई है।

दो आईपीएस अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी

उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव पद पर विपुल अग्रवाल को नियुक्त किया गया है। आईपीएस अधिकारी राकेश राठी को गृह मामले के मंत्रालय संयुक्त सचिव पद पर पदस्थ किया गया है। वह यह कार्य भार 5 वर्ष की अवधि के लिए संभालेंगे।

33 आईएएस अफसरों को भी मिला नया पदभार 

शैलेश कुमार चौरसिया को रक्षा मंत्रालय का संयुक्त सचिव बनाया गया है। साक्षी मित्तल को वित्तीय मामले के विभाग के संयुक्त सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। विकास सिंह को विकलांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण विभाग में संयुक्त सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लया मद्दुरी को आर्थिक मामलों के विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। प्रियंका दास को नागरिक उड्डयन मंत्रालय के संयुक्त सचिव पद का प्रभार दिया गया है। प्रीति मीणा को रक्षा मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर नियुक्त किया गया है।

चौधरी उदय गौरीशंकर को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में संयुक्त सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं वंदना प्रयेसी को उर्वरक विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। आईएएस अफसर प्रभाकर को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर नियुक्त किया गया है। महात्मे संदीप नामदेव को गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईएएस अधिकारी के. बालाजी को टेलीकम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर नियुक्त किया गया है। उदित अग्रवाल को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के संयुक्त सचिव पद पर पदस्थ किया गया है।

यहाँ देखें तबादले की पूरी लिस्ट 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews