IAS Transfer: नौकरशाही फेरबदल, एक साथ हुआ 4 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, मिली नई जिम्मेदारी 

बिहार में कई आईएएस अफसरों को नया पदभार सौंपा गया है। कई विभागों में नए सचिव नियुक्त किए गए हैं। शासकीय आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
IAS Transfer 2026

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद बिहार में प्रशासनिक फेरबदल (IAS Transfer) का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। चार आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है। राज्यपाल के सचिव भी बदले गए हैं। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने रविवार को जारी किया है, जो तत्काल प्रभाव ने लागू होगा।

बैच 2013 के आईएएस अधिकारी शैलेंद्र कुमार को अगले आदेश तक समाहर्त्ता एवं जिला पदाधिकारी लखीसराय के पद पर नियुक्त किया गया है। पहले वह विशेष सचिव, कृषि विभाग पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 14 के अधीन संबंधित जिले का जिला दंडाधिकारी भी बनाया गया है।

राज्यपाल के नए सचिव कौन?

राज्यपाल के नए सचिव अब गोपाल मीणा होंगे, जो पहले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा उन्हें जांच आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। बेस्ट 19 97 के आईएएस अधिकारी रॉबर्ट एल चोंग्थू को प्रधान सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। पहले वह राज्यपाल के प्रधान सचिव राज्यपाल सचिवालय में कार्यरत थे।

बिहार GAD के सचिव बदले 

आईएएस अधिकारी मो. सोहेल, सचिव अल्पसंख्यक विभाग को स्थानांतरित करके अगले आदेश तक सामान्य प्रशासन विभाग का नया सचिव बनाया गया है।  इसके अलावा वह जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews